युवाकांग्रेस के चुनाव में इस बार मोबाइल एप के जरिए मतदान कराया जाएगा. इस तकनीक के तहत एक मोबाइल से 5 मतदाता मतदान कर सकेंगे.
यह जानकारी आज युवा कांग्रेस के मध्यप्रदेश के नियुक्त चुनाव आयुक्त सुमित खन्ना ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए दी. उन्होंने बताया कि युवा कांग्रेस द्वारा इस तकनीक का उपयोग पहले राजस्थान और केरल में किया जा चुका है. इसके बाद अब मध्यप्रदेश में इस तकनीक के द्वारा मतदान कराया जाएगा. उन्होंने बताया कि इस बार युवा कांग्रेस का सदस्य बनने के लिए 75 रुपए शुल्क भी चुकाना होगा. खन्ना के मुताबिक चुनाव पारदर्शी तरीके से होंगे.मोबाइल एप से इस बार मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के चुनाव कराए जाएंगे. इसके तहत एक मोबाइल से 5 मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल कर सकेंगे, जो उम्मीदवार होंगे उनके साथ पूरी जानकारी साझा की जाएगी. उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में युवा कांग्रेस का सदस्यता की प्रक्रिया 27 फरवरी से शुरु हो चुकी है. यह प्रक्रिया 3 मार्च तक चलेगी. इसके बाद 3 से 6 मार्च तक मतदाता सूची की स्क्रूटनी होगी और नामांकन 7 मार्च तक भरे जाएंगे. खन्ना ने बताया कि नामांकन के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन 9 मार्च को किया जाएगा. 16 एवं 17 मार्च को मतदान कराया जाएगा. इसके बाद 22 मार्च को मतगणना होगी और इसी दिन नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें