मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के राजाभोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक सिरफिरे ने जमकर उत्पात मचाया. युवक दीवार फांद कर रनवे पर पहुंच गया. इसके बाद आनन-फानन में फ्लाइट को रोका गया. वहीं हेलीकाप्टर में जमकर तोड़फोड़ करने के बाद वह उड़ान भरने जा रहे एक विमान के सामने जाकर लेट गया. जिस हेलीकाप्टर में उसने तोड़फोड़ की है वह राधास्वामी सत्संग का है. बाद में सीआरपीएफ जवानों, एयरपोर्ट के सुरक्षाकर्मियों ने उसे रनवे से हटाया. युवक ने 30 मिनट तक एयरपोर्ट पर हंगामा किया. उसे पुलिस को सौंपा दिया गया.
भारी सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाते हुए एक 25 वर्षीय युवक रविवार को यहां राजा भोज विमानतल से लगे मध्यप्रदेश सरकार के (स्टेट) हैंगर में घुस गया और एक हेलीकाप्टर को नुकसान पहुंचा दिया.यह हेलीकाप्टर राधास्वामी सत्संग का बताया जा रहा है. इसके बाद युवक हवाईअड्डा पर उड़ान भरने को तैयार स्पाइस जेट के एक विमान के आगे खड़े होकर उसे उड़ान भरने से रोक दिया. हालांकि, बाद में उसे पकड़ लिया गया और करीब एक घंटे के बाद विमान ने उदयपुर के लिए उड़ान भरी. सीआईएसएफ के अनुसार युवक ने योगेश त्रिपाठी स्टेट हैंगर में घुस गया था, उसने पहले पार्किंग-बे पर हेलीकाप्टर में तोड़फोड़ की. इसके बाद वह राजाभोज विमानतल पर एप्रोन में चला गया और उदयपुर के लिए उड़ान भरने के लिए तैयार स्पाइस जेट विमान के सामने खड़ा हो गया, लेकिन उसे पकड़ लिया गया. स्पाइस जेट के इस विमान में 46 यात्री सवार थे. इस घटना के बाद स्पाइस जेट के विमान ने करीब एक घंटे की देरी से उदयपुर के लिए उड़ान भरी. सीआईएसएफ के अधिकारियों के अनुसार यह व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान है. वह जोर-जोर से चिल्ला रहा था कि वह देश की सेवा करना चाहता है. इसके अलावा वह कह रहा था कि मैं कमांडो हूं और अपने स्किल बता रहा हूं. सिंह ने बताया कि सीआईएसएफ ने बाद में इस व्यक्ति को भोपाल पुलिस को सौंप दिया.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें