मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के उस बयान जिसमें उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अस्थिर सरकार बताते हुए, उसके भविष्य पर सवाल उठाए थे पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष खुद ही अस्थायी अध्यक्ष है, उन्हें कांग्रेस सरकार के भविष्य की चिंता की बजाय खुद के भविष्य की चिंता करना चाहिए.
सलूजा ने कहा कि जौरा और आगर उपचुनाव के परिणाम के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष पद से उनकी विदाई की शुरूआत प्रारंभ हो जाएगी, खुद भाजपा के नेता-कार्यकर्ता ही उनकी विदाई की इबारत लिखेंगे. सलूजा ने बताया कि कांग्रेस की चिंता छोड़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अपनी पार्टी के अंतर्दंद व गुटबाजी की चिंता करें. कई मठाधीशों में घिरे होने से उनकी वर्तमान स्थिति नुकीले दातों में घिरी जीभ की तरह है. उनको तो खुद अपनी पार्टी के उन मठाधीशों से बचना है, जो आज बढ़-चढ़कर उन्हें गले लगा रहे है, जिन्होंने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को प्रदेश में फ्लाप किया. वैसे भी भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष वी.डी.शर्मा प्रदेश के सबसे फ्लाप अध्यक्ष का कीर्तिमान अपने नाम पर बनाएंगे, यह तय है. सलूजा ने कहा कि भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को तो सबसे पहले अपनी पूर्व की प्रदेश सरकार के झूठे वादे, झूठी घोषणाओं व जनविरोधी निर्णयों के लिए प्रदेश की 7.5 करोड़ जनता से माफी मांगना चाहिए और कमलनाथ सरकार द्वारा पिछले डेढ़ वर्ष में निरंतर किए गए प्रदेश हित व जन हितेषी कार्यों के लिए उसकी प्रशंसा करनी चाहिए.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें