
राजधानी में आज आईपीएस अधिकारियों से भरी नाव बड़ी झील में पलट गई. नाव में राज्य के पुलिस महानिदेशक वी.के. सिंह की पत्नी भी सवार थी. नाव के पलटते ही आसपास की नावों में सवारों ने सभी को सुरक्षित निकाल लिया.
राजधानी की बड़ी झील में आज दोपहर को बड़ा हादसा होते-होते टल गया. हुआ यह है कि आईपीएस मीट के दूसरे दिन आज गुरुवार को आईपीएस अधिकारियों का परिवार वाटर स्पोर्टस गतिविधियों में भाग लेने वोट क्लब पहुंचा था. यहां से ड्रेगन वोट में सवार आईपीएस अधिकारी और उनका परिवार रेस में भाग ले रहे थे. तभी रेस के दौरान ड्रेगन वोट पलट गई. जो ड्रेगन वोट पलटी उसमें पुलिस महानिदेशक वीके सिंह और उनकी पत्नी तुहीन सिंह, आईपीएस अधिकारी राजेश चावला और उनकी पत्नी सुनीता चावला, एडीजी विजय कटारिया के बेटे दीपांशु कटारिया, आईपीएस अधिकारी अरजरिया के बेटे अपूर्व अरजरिया के अलावा कुछ अन्य अधिकारी व परिजन मौजूद थे. ड्रेगन वोट के पलटे ही आस-पास मौजूद रही नावों में सवार अधिकारियों और गोताखोरों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. बताया जा रहा है कि जो ड्रेगन वोट पलटी थी, उसमें 4 आईपीएस अधिकारियों से सहित 8 लोग सवार थे. जिन्होंने लाईफ जैकेट पहनी हुई थी. वहीं पुलिस वेलफेयर के एडीजी विजय कटारिया ने बताया कि नाव में मौजूद सभी लोगों ने लाइफ जैकेट्स पहनी थी, इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ. हर बार आईएएस और आईपीएस मीट में अधिकारी वाटर स्पोर्ट्स में हिस्सा लेते हैं, जिसमें सुरक्षा के लिहाज से लाइफ जैकेट्स और सेफ्टी बोट तैनात रहती.
गौरतलब है कि दो दिवसीय आईपीएस मीट का आयोजन मिंटो हाल में हुआ था. इसका शुभारंभ बुधवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया था. मीट में चार जोन की टीम बनाई गई है. पुलिस अधिकारियों के परिजनों के मनोरंजन के लिए मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में फन गेम का आयोजन किया गया था. मीट का आज अंतिम दिन था.
भव्य प्रस्तुतियां दी परिवार के सदस्यों ने
दो दिवसीय सर्विस मीट के शुभारंभ के दिन कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं. इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पुलिस मुख्यालय के पास आफिसर्स मेस में भी आईपीएस अधिकारियों के परिवार के सदस्यों ने मंच पर कई तरह की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया. देर शाम हुए इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रदेश भर से आए सभी आईपीएस आफिसर्स के द्वारा परिवार के साथ भागीदारी की. सर्विस मीट के लिए चार अलग-अलग जोन की टीमें बनाई गईं. जिसमें लगभग 200 अधिकारी शामिल हुए. कार्यक्रम के अंत में महाकौशल जोन (रीवा, जबलपुर, और सागर) की टीम ने बुंदेलखंड से जुड़ी संस्कृति को लोक नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया. कार्यक्रम में पुलिस बैंड की टीम ने भी प्रस्तुति दी, जिसे देखने के बाद पुलिस बैंड की टीम को पुरस्कार से भी नवाजा गया
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें