![]() |
| नरोत्तम मिश्रा |
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ सरकार का विज्ञापन उनका ही आइना है. अगर रेल के अवैध उत्खनन पर रोक लगी है तो कम्प्यूटर बाबा किस तरह से रेत के अवैध उत्खनन को पकड़ रहे हैं.उन्होंने आरोप लगाया कि शुद्ध के लिए युद्ध अभियान पूरे प्रदेश में वसूली का अभियान बन गया है.
पूर्व मंत्री मिश्रा ने आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आज सरकार द्वारा प्रकाशित किए गए विज्ञापन देकर सरकार ने यह बताया कि रेत के अवैध उत्खनन को रोका गया है. उन्होंने कमलनाथ सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार का यह विज्ञापन सरकार को ही आइना दिखा रहा है. उन्होंने कहा कि अगर रेत के अवैध उत्खनन पर रोक लगा दी गई है तो फिर कम्प्यूटर बाबा जगह-जगह जाकर किस तरह से रेत का अवैध उत्खनन रोक रहे हैं. मिश्रा ने कहा कि इनता ही नहीं सरकार के मंत्री ने ही माफी मांगी कि हम रेत का अवैध उत्खनन नहीं रोक पाए. उन्होंने कहा कि ड्रग माफिया मुक्त करने की बात कमलनाथ कर रहे हैं, जबकि शराब से ही 4 हजार करोड़ रुपए अतिरिक्त वसूलने के लिए आपने नई आबकारी नीति बनाई है.
मिश्रा ने कहा कि सरकार यह दावा करती है कि महिलाएं सुरक्षित हैं जबकि मंत्री ही कह रहे हैं कि बाहर निकलने में डर लगता है, महिलाएं असुरक्षित हैं. शुद्ध के लिए युद्ध अभियान पूरे प्रदेश में वसूली का अभियान बन गया है. भोपाल का बड़ा व्यावसायी तो अपना व्यवसाय बंद करके ही भाग गया. कथनी और करनी का साफ अंतर बताता है यह विज्ञापन.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें