मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के पहले कांग्रेस ने अनुसूचित जाति वर्ग को रिझाने का कार्यक्रम तय किया है. कांग्रेस इस वर्ग के लिए बुंदेलखंड में 9 फरवरी को एक बड़ा कार्यक्रम करने जा रही है. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कमलनाथ भी शामिल होंगे.
नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के पहले कांग्रेस हर वर्ग को साधने की रणनीति पर काम कर रही है. कांग्रेस ने इसके तहत अब अनुसूचित जाति वर्ग को आकर्षित करने का कार्यक्रम तय किया है. इसके तहत 9 फरवरी को कांगे्रस सागर में एक कार्यक्रम करने जा रही है. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित प्रदेश सरकार में शामिल सभी अनुसूचित जाति के मंत्री शामिल होंगे. कार्यक्रम में सरकार यह भी बताएगी कि उसने अनुसूचित जाति वर्ग के लिए एक साल में कितने काम किए हैं. कांग्रेस अपने वचन पत्र के पूरे हुए वादों को भी यहां पर बताएगी. मुख्यमंत्री इस वर्ग के कोई बड़ी घोषणा भी इस दिन कर सकते हैं.
कांग्रेस द्वारा आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम में में रविदास मंदिरों से जुड़े संतों को भी बुलाया जाएगा. बुंदेलखंड में रविदास के कई मंदिर है. प्रदेश के कई हिस्सों में भी उनके मंदिर है. इन सभी मंदिरों से जुड़े संतों का यहां पर समागम भी होगा. संतों के लिए अलग से मंच बनाया जा सकता है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें