देश में प्रमुख पर्यटन स्थरल के रूप में राज्य को प्रमोट करने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा एतिहासिक पर्यटन नगरी ओरछा में 6 मार्च से तीन दिवसीय सांस्कृनतिक महोत्सव नमस्ते ओरछा की होगी शुरूवात. महोत्सव के दौरान ओरछा आने वाले पर्यटकों को मात्र 3 हजार रुपए में हेलिकाप्टर द्वारा आसमान से पूरी ओरछा नगरी की सैर कराई जाएगी. जिससे महोत्सव के दौरान देश विदेश से आने वाले पर्यटक ऐतिहासिक नगरी ओरछा के पुरातत्वीय स्मारकों को आसमान से देख सकेंगे. इसके अलावा मात्र 13,373 रुपए के शुल्क पर हेलिकाप्टर द्वारा ग्वलियर से ओरछा आने या जाने की सुविधा भी पर्यटकों को दी जारही है.
महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री कमलनाथ 6 मार्च को करेंगे. कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम के ओरछा आगमन, रानी कुंवर गनेश की कथा के साथ होगा. इस ऐतिहासिक गाथा को थ्री डी मैपिंग से जहांगीर महल की दीवारों पर दिखाया जाएगा. इसके साथ ही शास्त्रीय संगीत की स्वर लहरियों के बीच यहां विदेशी संगीतज्ञों के साथ बुंदेली गायक सुरताल मिलाते दिखाई देंगे.
उद्घाटन समारोह में साध्य ग्रुप द्वारा नृत्य प्रस्तुति, क्लिंटन केरेजो का म्यूयजिकल बैंड शो, लोक संगीत कलाकार प्रहलाद टिपन्या द्वारा संगीत प्रस्तुति तथा श्रुति अधिकारी द्वारा संतूर वादन प्रस्तुत किया जाएगा. वहीं 7 मार्च की शाम को कंचना घाट पर बेतवा मां की महाआरती होगी और यहां पर प्रख्यात शास्त्री य संगीत गायिका शुभा मुदगल द्वारा गायन प्रस्तुति दी जाएगी. इसके साथ ही क्लासिकल डांसर अदिति मंगलदास नृत्यम प्रस्तुति देंगी. इसके बाद कल्प वृक्ष के पास आयोजित म्यू्जिक शो में इंडियन ओशियन ग्रुप, मृग्या, किरकिरे एवं बुंदेली आर्टिस्ट कालूराम के गायन के साथ-साथ अन्य कई कलाकारों प्रस्तुतियां दी जाएगी. कार्यक्रम का समापन बुंदेली व्यंजनों के जायके से होगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा न्योता
मध्यप्रदेश के वाणिज्य मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि ओरछा महोत्सव महोत्सव के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी आमंत्रण भेजा गया है. इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित अन्य अतिथि भी मौजूद रहेंगे. नमस्ते ओरछा के लिए प्रदेश सरकार ने करीब 50 करोड़ का बजट दिया है. जिससे कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें