सोमवार, 17 फ़रवरी 2020

कितने दिन चलेगी लूली, लंगड़ी सरकार: भार्गव


कांग्रेस में मची अंतकर्लह को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने तंज कसते हुए कहा कि ऐसी लूली, लंगड़ी कब तक चलेगी. उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया से आह्वान किया कि वे सड़क पर उतरें, उन्हें मैं शुभकामना देता हूं.
नेता प्रतिपक्ष ने आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए यह बात कही.  भार्गव ने कहा कि इन दिनों कांग्रेस में मुख्यमंत्री कमलनाथ और वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है, जिस तरह से सिंधिया ने सड़कों पर उतरकर संघर्ष करने की बात कही है, ये कहीं ना कहीं सरकार की अति को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि जब पार्टी का बड़ा नेता सरकार की खिलाफत कर रहा हो तो ऐसी लूली-लंगड़ी सरकार कितने दिन चलेगी. नेता प्रतिपक्ष ने  कहा कि अगर सिंधिया सड़कों पर उतरकर संघर्ष करते हैं तो मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं.
युवा और संगठन की कोख से जन्में है शर्मा
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष वी. डी. शर्मा को लेकर नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कि वो लंबे समय से संगठन से जुड़े हैं.  शर्मा युवा और संगठन की कोख से जन्मे नेता है. भार्गव ने कहा कि अब विधायक और संगठन मिलकर सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर सड़कों पर उतरेंगे. प्रदेश की जनता के विकास के लिए सरकार को घेरेंगे. वहीं सरकार गिराने के बयान से नेता प्रतिपक्ष बचते नजर आए, लेकिन उन्होंने कहा कि जब-जब बदलाव होता है तो उसके अच्छे परिणाम सामने आते हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें