![]() |
| पी.सी.शर्मा |
राज्य के जनसंपर्क मंत्री पी.सी.शर्मा ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में पटवारी होंगे. प्रदेश में 4 हजार नई भर्तियां निकाली जाएंगी. वहीं 2017 की पटवारी भर्ती की प्रक्रिया को भी जल्द पूरा किया जाएगा.
जनसंपर्क मंत्री पी.सी.शर्मा ने यह बात आज राजधानी में मीडिया से चर्चा करते हुए कही.शर्मा ने बताया कि प्रदेश के युवाओं को नौकरी देने के लिए राज्य सरकार द्वारा पटवारियों की भर्ती की जाएगी. शर्मा ने बताया कि जल्द ही 4 हजार नई भर्तियां निकाली जाएंगी साथ ही वर्ष 2017 की पटवारी भर्ती की प्रक्रिया को भी पूरा किया जाएगा. भाजपा द्वारा आइफा के आयोजन को लेकर बार-बार उठाए जा रहे सवाल पर शर्मा ने कहा कि आइफा अवार्ड समारोह मध्यप्रदेश को दुनिया में अलग पहचान दिलाएगा. साथ ही इसके माध्यम से पर्यटन स्थलों की ब्रांडिंग की जाएगी.
उन्होंने बताया कि औद्योगिक संस्थानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराई जाएगी. इस पर सरकार काम कर रही है. इसके साथ ही शर्मा ने कल गुरुवार को रेलवे स्टेशन पर हुई घटना को लेकर कहा कि घायलों को निजी अस्पताल में बेहतर इलाज दिया जा रहा है. वहीं घायलों को मुआवजे की राशि सीधे उनके बैंक एकाउंट में दिए जाएंगे.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें