राजधानी में तेज हुआ पोस्टरवार, बचाव में उतरे मंत्री
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ राजधानी भोपाल में पोस्टरवार शुरु हो गया है. राजधानी के कई मंदिरों के बाहर पोस्टर लगाकर यह मांग की गई है कि दिग्विजय सिंह के मंदिरों में प्रवेश पर रोक लगाई जाए और उन्हें हिन्दू धर्म से निकाला जाए. पोस्टर लगने के बाद कांग्रेस में हड़कंप मच गया है. वहीं कैबिनेट मंत्री डा. गोविंद सिंह, दिग्विजय सिंह के बचाव में मैदान में उतर आए हैं. उन्होंने हिन्दू धर्म के नाम पर भाजपा और आरएसएस पर राजनीति करने का आरोप भी लगा दिया है.
राजधानी में प्रदेश सरकार द्वारा कराए गए संत समागम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ‘मंदिरों में दुराचार में भगवाधारियों के लिप्त होने’ का बयान दिया था. सिंह के इस बयान का विरोध अब तेज हो गया है. राजधानी में बुधवार की रात अचानक से कई मंदिरों में उनके खिलाफ पोस्टर लगाए गए.राजधानी के परशुराम मंदिर, हनुमान मंदिर और सार्इं मंदिर सहित कई मंदिरों के बाहर दिग्विजय सिंह के खिलाफ इस तरह के पोस्टर लगाए गए हैं. पोस्टरों पर लिखा है दिग्विजय सिंह को मंदिरों में प्रवेश देने से रोका जाए. उन्हें हिन्दू धर्म से निकाला जाए. इन पोस्टरों पर निवेदक के रुप में हिन्दू समाज लिखा गया है. हालांकि ये पोस्टर किसके द्वारा लगाए गए हैं, इसका खुलासा नहीं हुआ है. किसी ने भी पोस्टर लगाने को लेकर खुलकर कोई बयान नहीं दिया है. वहीं राजधानी में इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है और सिंह के विरोध में जहां इस तरह के पोस्टर लगाए गए हैं, उन्हें निकलवाया गया है.
समर्थन में उतरे कैबिनेट मंत्री
राजधानी में दिग्विजय सिंह के खिलाफ लगे इस तरह के पोस्टरों को लेकर दिग्विजय समर्थक मंत्री डा. गोविंद ने दिग्विजय सिंह के समर्थन में मोर्चा संभाला है. उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म के नाम पर भाजपा और आरएसएस मिलकर राजनीति कर रहे हैं. दिग्विजय ने जो बयान दिया वो सबके लिए नहीं दिया है. कई उदाहरण है जो भगवा वस्त्र पहनकर मंदिरों में कुकर्म करते हैं.
पूर्व मंत्री ने की थी मांग
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा जब इस तरह का बयान दिया गया था तो सबसे पहले पूर्व मंत्री विश्वास सारंग कहा था कि दिग्विजय सिंह ने इस तरह का बयान देकर संतों का अपमान किया है. उन्होंने साधु-संतों और मंदिर प्रबंधकों से अपील की थी कि दिग्विजय सिंह को हिन्दू धर्म से निकालकर उनके मंदिर प्रवेश पर रोक लगाई जाए. इसके बाद बीती रात जब ये पोस्टर लगाए गए तो पोस्टरों को भाजपा से जोड़कर देखा जा रहा है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें