घर-घर जाकर देंगे स्वच्छता का संदेश
अब मध्यप्रदेश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के कार्यक्रमों के जरिए भारतीय जनता पार्टी घर-घर पहुंचेगी. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सांसदों को पंद्रह दिन में 150 किलोमीटर की पैदल यात्रा करने को कहा है, पैदल यात्रा के दौरान सांसद स्वच्छता का संदेश देंगे.
गांधी जयंती पर 2 अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक खास कार्यक्रम आयोजित करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को मध्य प्रदेश के सांसदों के साथ वीडियो कांफ्रेंस से चर्चा की. प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई वीडियो कांफ्रेंस में पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती के साथ दर्जनभर से अधिक सांसद शामिल हुए. अमित शाह ने सभी सांसदों को पंद्रह दिन में 150 किलोमीटर जाने का लक्ष्य दिया है. इसके लिए 15 दिन तय किए गए हैं. सभी सांसद अपने-अपने क्षेत्रों में हर दिन 10-10 किलोमीटर का दौरा करेंगे. इस दौरान लोगों को स्वच्छता का संदेश देने के साथ केंद्र की योजनाओं की जानकारी देंगे. सांसदों के साथ क्षेत्र के विधायक और भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. गौरतलब है कि सांसदों को 150 किमी की यात्रा के लिए पहले ही प्रधानमंत्री मोदी निर्देश दे चुके हैं.
कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि हर बार की तरह 25 सितंबर को अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर अंत्योदय और सेवा कार्यक्रम हो. इस बार प्रधानमंत्री ने सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्ति का जो संकल्प लिया है, उसके अनुरूप दीनदयाल जयंती पर कोई भी एक परिसर प्लास्टिक मुक्त हो ऐसा संकल्प लें. उन्होंने दीनदयाल जयंती पर सभी विचारधाराओं के महापुरूषों की प्रतिमाओं के आसपास स्वच्छता अभियान चलाए जाने की बात कही.
सात सिद्धांतों को लेकर निकलेगी यात्रा
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, सांसद भूपेन्द्र यादव ने गांधी संकल्प यात्रा के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सभी सांसद विधानसभा को इकाई बनाकर 2 अक्तूबर से 31 अक्तूबर के बीच गांधी संकल्प यात्रा करेंगे. इस यात्रा के माध्यम से गांधीवादी सिद्धांतों और सामाजिक बुराईयों के बारे में जागरूकता बढाना है. गांधीजी ने बिना काम के धन, विवेक रहित खुशी, बिना चरित्र के ज्ञान, नैतिकता के बिना व्यापार, मानवता के बिना विज्ञान, त्याग के बिना धर्म और सिद्धांतों के बिना राजनीति, के रूप में जो सात सिद्धांत दिए है, इसे हमें यात्रा के माध्यम से जनता तक पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता इस यात्रा की सफलता में पूरे प्राणपण के साथ जुटें.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें