मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हाईप्रोफाइल हनी ट्रैप की आशंका के चलते 3 युवतियों सहित 4 लोगों को एटीएस ने हिरासत में लिया है. अब तक पुलिस ने भोपाल और इंदौर से 5 युवतियों और एक युवक को हिरासत में लिया है. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद राजनेताओं एवं अधिकारियों की सांसें फूल गयीं हैं. एटीएस इंदौर के इनपुट पर भोपाल में बुधवार शाम से देर रात्रि तक छापेमारी कर इन लोगों को हिरासत में लिया गया हैं. इनमें कांग्रेस के आईटी सेल से जुड़े एक नेता का नाम भी शामिल है.
प्रदेश में हनी ट्रेप के तार राजधानी भोपाल के अलावा इंदौर से भी जुड़े होने की खबर सामने आ रही है. इस मामले में इंदौर एटीएस ने राजधानी में छापेमार कार्रवाई की और कुछ लोगों को हिरासत में लिया. एटीएस ने भोपाल से 3 और इंदौर से 2 युवतियों को हिरासत में लिया है. हिरासत में ली गर्इं युवतियों भोपाल के अलावा इंदौर और छतरपुर की रहने वाली हैं. इसके अलावा 1 युवक को भी भोपाल से हिरासत लिया गया है. युवक कांग्रेस आईटी सेल से जुड़ा नेता होना बताया जा रहा है. सभी को कड़े पहरे में रखकर पूछताछ की जा रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इंदौर के एक बड़े अधिकारी को भी इन लड़कियों ने अपना शिकार बनया था. पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में 4 आरोपियों के खिलाफ इंदौर में शिकायत दर्ज की गई थी. इंदौर पुलिस की सूचना पर भोपाल पुलिस और एटीएस ने अभियान चलाकर इन्हें पकड़ा है.
तीन अलग-अलग ठिकानों से की गिरफ्तारी
गोविंदपुरा थाना पुलिस के अनुसार इंदौर से मिले इनपुट के बाद बुधवार शाम 6 बजे भोपाल में गोविंदपुरा, कमला नगर और अयोध्या नगर पुलिस ने तीन अलग-अलग ठिकानों में दबिश देकर गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि एक युवती को भोपाल की पाश रिवेरा टाउनशिप से पकड़ा गया है. यह यहां एक पूर्व मंत्री के घर में किराए पर रह रही थी, जिन महिलाओं को हिरासत में लिया गया है, उनमें से एक का कुछ समय पहले एक आईएएस अधिकारी के साथ वीडियो वायरल हुआ था. बताया जा रहा है कि युवतियों के मोबाइल फोन से बड़े पैमाने पर आपत्तिजनक वीडियो और डेटा मिला है. बताया जा रहा है कि ये सभी लोग मिलकर अधिकारियों और मंत्रियों को फंसाकर पैसे ऐंठने का काम करते थे.
अश्लील वीडियो बना कर करतीं थी ब्लैकमेल
एटीएस सूत्रों के अनुसार तीनों लड़कियां हाई प्रोफाइल लोगों को अपने जाल में फंसाकर उन्हें ब्लैकमेल करने काम कर रही थीं. इन पर आरोप है कि अश्लील वीडियो बनाकर इंदौर के एक प्रभावशाली व्यक्ति को ब्लैक मेल कर रहीं थीं. कुछ दिनों पूर्व हिरासत में ली गई इंदौर एटीएस ने अपनी सूचना के आधार पर इन्हें बुधवार शाम गोविंदपुरा थाना लाया गया जहां इनसे पूछताछ की जा रही है. दरअसल, हनीट्रेप की एफआईआर इंदौर क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई है, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें