![]() |
| गोपाल भार्गव |
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने वन मंत्री उमंग सिंघार को शेर बताया. उन्होंने कहा कि सिंघार साफ और बिना राजनीतिक नफा-नुकसान के बोलते हैं.
नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री के अलावा सब की चल रही है. मुख्यमंत्री कौन है, समझ नहीं आता. अब तो हालात ये हैं कि अधिकारी कलम बंद कर बैठे हुए हैं. भार्गव ने कहा है कि वो सोनिया गांधी से मांग करते हैं कि प्रदेश दिवालिया की कगार पर है, सोनिया गांधी इस ओर ध्यान दें. साथ ही उन्होंने उमंग सिंघार का समर्थन करते हुए कहा है कि वह तो शेर हैं, साफ कहते हैं जो भी बोलते हैं बिना राजनीतिक नफा नुकसान के बोलते हैं. उन्होंने जो कुछ भी कहा है उनकी बात में दम है.
सिंधिया हैं जननेता
भार्गव ने कहा कि अब तो प्रदेश में हालात ऐसे हैं कि कलेक्टर अधिकारी कलम बंद करके बैठे हैं, इंतजार करते हैं कब मुख्यमंत्री का आदेश आएगा और वो कुछ लिखेंगे. वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया के शिवपुरी में होने वाले शक्ति प्रदर्शन को लेकर गोपाल भार्गव ने कहा सिंधिया जन नेता हैं. उनका परिवार रसूखदार परिवार रहा है. कार्यकर्ताओं का उनके लिए शक्ति प्रदर्शन करना स्वाभाविक है. वहीं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा कि सिंधिया तो शिवपुरी में ही अपनी शक्ति खो चुके हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें