मंगलवार, 10 सितंबर 2019

बारिश पर सिंधिया की चिंता, कमलनाथ ने अधिकारियों को दिए निर्देश

 मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बरतें चौकसी

मध्यप्रदेश में एक बार फिर मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया आमने-सामने हो गए हैं. मुख्यमंत्री ने सिंधिया के ट्वीट को गंभीरता से लिया और तुरंत ही एक्शन में आए और उन्होंने अधिकारियों को निचली बस्तियों और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चौकसी बरतने के निर्देश दिए.
पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने  आज मंगलवार को ट्वीट किया और बरसात की वजह से हुए नुकसान गिनाए. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट में लिखा है कि ये अत्यंत चिंताजनक है कि मध्यप्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की वजह से कई जानें चली गर्इं. ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दें. सिंधिया ने आगे ट्वीट में लिखा  है कि कई जिÞलों में अभी भी हालात गंभीर बने हुए हैं और बारिश की वजह से बहुत नुकसान हुआ है. सरकार से मेरा निवेदन है कि प्रभावित क्षेत्रों में पूरी मुस्तैदी से राहत-बचाव कार्य चलाए जाएं, जिससे समय रहते स्थिति पर काबू पाया जा सके एवं प्रभावितों को सुरक्षा और सहारा मिल सके.
सिंधिया के ट्वीट के बाद राज्य में भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन को निचली बस्तियों और डूब प्रभावित क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं.  कमलनाथ ने आज अपने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि प्रदेश में विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश अनवरत जारी है. अगले कुछ घंटों में भी भारी बारिश की आशंका है. नदी-नाले उफान पर हैं. पूरे प्रदेश में प्रशासन को पूर्व से ही निर्देश दिए गए हैं कि आपदा प्रबंधन के तहत जितने भी जलभराव वाले क्षेत्र हैं, निचली बस्तियां व डूब प्रभावित क्षेत्र हैं, वहां पर विशेष चौकसी व सावधानी बरती जाए. किसी भी प्रकार की जनहानि को रोकने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाएं.
 

दरअसल मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार को एक ट्वीट किया था. इस ट्वीट में उन्होंने कहा था कि वैसे तो बारिश का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है, लेकिन कुछ लोगों ने इसे राजनीति और प्रदेश सरकार से जोड़ दिया है. उन्होंने कहा कि इंद्र देवता अब प्रदेश पर इतने मेहरबान हैं कि बरसात रुक ही नहीं रही है. चारों और पानी-पानी, सारा सूखा खत्म. संदेश आ गया कि अब सब अच्छा ही अच्छा होगा.
 मुख्यमंत्री के कदम अच्छे हैं प्रदेश के लिए
मध्यप्रदेश में सालों बाद हुई अच्छी बारिश को लेकर अब जनसंपर्क मंत्री पी.सी. शर्मा ने कहा है कि प्रदेश के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ के कदम अच्छे हैं. बारिश से तय हो गया है कि प्रदेश में अच्छे दिन आ गए हैं. अच्छी बारिश से प्रदेश की इकानामी भी अच्छी होगी.  वहीं प्रदेश  अध्यक्ष को लेकर शर्मा ने कहा कि आज नहीं तो कल इसका फैसला हो जाएगा. अध्यक्ष को लेकर हाईकमान का फैसला सभी को स्वीकार होगा. उन्होंने कहा कि अध्यक्ष चयन को लेकर राज्य के सभी नेता एक हैं, गुटबाजी नहीं है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें