![]() |
| पी.सी.शर्मा |
हाईप्रोफाइल हनी ट्रेप मामले को लेकर अब राज्य में सियासत तेज हो गई है. कमलनाथ सरकार के मंत्रियों ने भाजपा खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. मंत्रियों ने इस मामले को लेकर कहा कि यह सारा मामला भाजपा के 15 साल के कामकाज की देन है. वहीं इसे लेकर राज्य के जनसंपर्क मंत्री पी.सी.शर्मा ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले को भाजपा की एक नेत्री चलाती थी.
हनीट्रेप मामले को लेकर राज्य के नेताओं, अधिकारियों में जहां हड़कंप मचा हुआ है,वहीं कमलनाथ सरकार के मंत्रियों ने इसे लेकर भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. जनसंपर्क मंत्री पी.सी.शर्मा ने कहा कि यह आज का नहीं बल्कि 15 साल का लंबा मामला है . इसमें भाजपा से जुड़ी नेत्रियां हैं, वही कई पूर्व मंत्री भी इसमें शामिल है. गृह मंत्री बाला बच्चन ठोस कार्यवाही कर रहे है, जो दोषी और ब्लैकमेलर है सजा दी जाएगी और बंद किया जाएगा. इस मामले में जिसका भी नाम आएगा एक एक करके पर्ते खुलेंगी.
वहीं पंचायत म्मंत्री कमलेश्वर पटेल ने बताया कि यह तो भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्रियों के खेल हैं. कमलनाथ सरकार का कोई भी मंत्री इसमें शामिल नहीं है और ही कोई भी जनप्रतिनिधि लिप्त नहीं है. कैबिनेट मंत्री ने भाजपा पर चुटकी लेते हुए कहा कि यह खेल पुरानी सरकार का है. पिछली सरकार 15 सालों से यह खेल खेलती आई है. पटेल इस दौरान कांग्रेस नेताओं पर लग रहे आरोपों का बचाव भी करते नजर आए.
भाजपा नेत्री के इशारे पर चल रहा था रैकेट
सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह ने कहा कि ये सारा खेल प्रदेश भाजपा की एक महिला नेता के इशारे पर चल रहा था. रैकेट के खुलासे से भाजपा का असली चाल-चेहरा और चरित्र उजागर हुआ है. उन्होंने इस बड़े खुलासे के लिए पुलिस और एटीएस को बधाई दी. उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश स्तर और संभागीय स्तर के नेता भी इसमें शामिल हैं, इससे साफ हो गया है कि भाजपा का चाल-चरित्र कैसा है. भाजपा के नेता कौन-कौन सी गतिविधियों में लिप्त हैं. इन लोगों ने तमाम अधिकारियों-कर्मचारियों और नेताओं को अपने जाल में फंसाकर लूट मचाई थी.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें