गुरुवार, 19 सितंबर 2019

फिर बदले कौल, कहा मैं भाजपा का हूं और रहूंगा

 भाजपा विधायक शरद कौल ने   बदले अपने सुर



शरद कौल 
मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार को आज एक बार फिर बड़ा झटका लगा है. बजट सत्र में माब लिंचिंग विधेयक पर कांग्रेस सरकार का समर्थन करने वाले भाजपा विधायक शरद कौल ने आज अपने सुर बदले हैं और कहा कि वे भाजपा में ही हैं. इसके पूर्व वे बिल का समर्थन करने के बाद कांग्रेस में अपनी वापसी की बात कह चुके थे.
 मध्यप्रदेश विधानसभा में माब लिंचिंग विधेयक पर मत विभाजन के दौरान कमलनाथ सरकार को समर्थन करने वाले  शहडोल जिले के ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक शरद कौल फिर पाला बदलते नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा माब लिंचिंग प्रस्ताव के समर्थन में उन्होंने सरकार के पक्ष में वोट किया था, जिसका समर्थन उनकी पार्टी भी कर रही थी. शरद कोल ने कहा कि वे भाजपा के विधायक हैं और रहेंगे.  उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जिसके पास जाना पड़े जाएंगे. 
बीते साल विधानसभा चुनाव के दौरान ब्यौहारी सीट से कांग्रेस से टिकट मांगा था, लेकिन उन्हें कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया, तब वह युवा कांग्रेस के नेता थे. इसलिए विधानसभा चुनाव से ठीक 10 दिन पहले वह कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए और ब्यौहारी सीट से बीजेपी ने उन्हें अपना प्रत्याशी बना दिया. वह चुनाव जीतकर विधायक बन गए.
उल्लेखनीय है कि जुलाई माह में विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बीजेपी को करारा झटका लगा, जब था जब एक विधेयक पर मत विभाजन के दौरान उसके दो विधायकों नारायण त्रिपाठी और शरद कोल ने अपना समर्थन मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को दे दिया था.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें