मध्यप्रदेश के झाबुआ विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह को भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं किया है, वहीं कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से टकराने के कारण वन मंत्री उमंग सिंघार को कांग्रेस ने स्टार प्रचारक नहीं बनाया है.भाजपा द्वारा जारी सूची में जगत प्रकाश नड्डा, राकेश सिंह, शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह तोमर, थावर चंद गहलोत, सुमित्रा महाजन, विनय सहस्त्रबुद्धे, प्रभात झा, कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, गोपाल भार्गव, विक्रम वर्मा, सत्यनारायण जटिया, नंदकुमार सिंह चौहान, सुहास भगत, कृष्ण मुरारी मोघे, नरोत्तम मिश्रा, विजय शाह, अंतर सिंह आर्य, मनोहर ऊंटवाल, अजय प्रताप सिंह, वी डी शर्मा , उषा ठाकुर, रामेश्वर शर्मा, रमेश मेंदोला, अरविंद भदोरिया, सुदर्शन गुप्ता, विश्वास सारंग, चेतन कश्यप, जी एस डामोर, गजेंद्र पटेल, छतरसिंह दरबार, निर्मला भूरिया, नागर सिंह चौहान, रंजना बघेल, संगीता चारेल, शांतिलाल बिलवाल, जयपाल सिंह चावड़ा और विजय दुबे को स्टार प्रचारक बनाया है.
कांग्रेस के स्टार प्रचारक: भाजपा की तरह ही कांग्रेस ने भी उपचुनाव के लिए 40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है. कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कमलनाथ, दिग्विजय सिंंह, दीपक बावरिया, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, अजय सिंह, विवेक तन्खा, राजमणि पटेल, अमित चावड़ा, परेश भाई घनानी, मीनाक्षी नटराजन, संजय कपूर, बाला बच्चन, कमलेश्वर पटेल, सुरेन्द्र सिंह बघेल, हर्ष यादव, जयवर्धन सिंंह, प्रियव्रत सिंह, जीतू पटवारी, डा. विजय लक्ष्मी साधौ, सचिन यादव, ओंकार सिंंह मरकाम, चंद्रिका बेन, बज्जू भाई, हीरा अलावा, जेविरय मेड़ा, प्राचीलाल मेड़ा, ग्यारसीलाल मेड़ा, मनोज चावला, सचिन बिरला, प्रताप ग्रेवाल, हर्ष विजय गहलोत, कलावति भूरिया, बालसिंह मेड़ा, वीरसिंह भूरिया और मुकेश पटेल शामिल हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें