उपचुनाव से पहले सक्रिय हुआ जयस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात
 |
| डा. हीरालाल अलावा |
दिन पहले 8 सितंबर को आयोजित की जाने वाली महापंचायत को जिला प्रशासन द्वारा परमिशन न दिए जाने का लेकर नाराजगी जताई थी. इसके बाद मामला सुलझ गया, लेकिन मंगलवार की रात को ही जयस के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात की और उन्हें महापंचायत में शामिल होने का निमंत्रण दिया. इस दौरान जयस ने मुख्यमंत्री को 15 सूत्री मांगों का एक ज्ञापन भी सौंपा. जिस पर मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वस्त किया. मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक के बाद डा. हीरालाल अलावा ने कहा कि 8 सितंबर को झाबुआ में जयस की महापंचायत बुलाई गई है. इस पंचायत में झाबुआ चुनाव को लेकर फैसला लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि सरकार ने आदिवासियों की समस्याओं का समाधान किया तो जयस कांग्रेस को समर्थन देगा. मांगें पूरी नहीं हुईं तो संगठन उपचुनाव में अपना उम्मीदवार उतारेगा.
उल्लेखनीय है कि झाबुआ विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाले है, ऐसे में सरकार किसी को भी नाराज नहीं करना चाहती है. इसी के चलते मांगे मानने को तैयार हो गई है. चुंकी पहले ही आपसी फूट के चलते झाबुआ सीट हाथ से निकल गई थी. ऐसे में कांग्रेस पिछली गलती दोबारा नही दोहराना चाहती.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें