रविवार, 6 अक्टूबर 2019

मंत्री के पीए को लूटा, परिजनों से की मारपीट

पी.सी.शर्मा 

मध्यप्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पी.सी.शर्मा के पीए आनंद भट्ट के साथ लूटपाट कर उनके परिजनों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. पीए के साथ लूटपाट करने वाले करीब 2 लाख रुपए से अधिक का सामान ले भागे हैं.
मंत्री शर्मा के पीए के साथ यह घटना इंदौर-अहमदाबाद मार्ग पर धार जिले के में घटी. बताया जाता है कि मंत्री के पीए उनके परिवार सहित झाबुआ कार के द्वारा जा रहे थे. उनके साथ पत्नी नीलू भट्ट और बेटी  बेटी नूपुर भी थी. कार को ड्रायवर चला रहा था. जब वे रास्ते में तिलरा थाना क्षेत्र में थे, तब उनकी कार का टायर पंक्चर हो गया. इसके बाद ड्रायवर ने नीचे उतरकर टायर बदलने की बात कही और वह टायर बदलने लगा. इस ब बीच कुछ बदमाश वहां आ गए ओर उन्होंने आंनद भट्ट के अलावा उनकी पत्नी नीलू भट्ट एवं पुत्री नूपुर व ड्रायवर के साथ मारपीट करनी शुरु कर दी. इसके बाद बदमाश उनसे जेवर सहित सूटकेश लेकर भाग गए.   बाद में आनंद भट्ट ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने शिकायत में बताया कि बदमाश करीब 2 लाख रुपए से अधिक का सामान ले गए हैं,  साथ ही उनके जरुरी दस्तावेज भी वे ले भागे हैं. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें