
मध्यप्रदेश सरकार ने भारत भवन न्यास का पुर्नगठन किया है. अब न्यास में 6 नये सदस्य बनाए गए हैं, जिनमें गुलजार, श्याम बेनेगल और संजना कपूर को भी शामिल किया गया है.
राज्य शासन ने सार्वजनिक न्यास अधिनियम-1951 की धारा-36 (2) के तहत एक मार्च, 2008 की अधिसूचना के अंतर्गत वर्तमान न्यास को विघटित कर दिया है. अब न्यास में साहित्य, फिल्म, नृत्य, दृश्य-कला, नाटक और संगीत के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त 6 नये सदस्यों को मनोनीत किया गया है. संस्कृति विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार भारत भवन न्यास में गुलजार (साहित्य), श्याम बेनेगल (फिल्म), अस्ताद देबू (नृत्य), गुलाम मोहम्मद शेख (दृश्य-कला), संजना कपूर (नाटक) और उस्ताद बहाउद्दीन डागर (संगीत) को सदस्य बनाया गया है. भारत भवन न्यास के पुनर्गठन का आदेश जारी होने की दिनांक से वर्तमान सदस्यों का कार्यकाल स्वत: समाप्त माना जाएगा.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें