बुधवार, 2 अक्टूबर 2019

गांधी यात्रा निकालकर उमा, शिवराज ने लगाई झाड़ू


महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर भाजपा ने गांधी यात्रा निकाली. मिंटो हाल स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर  िगांधी यात्रा की शुरुआत की. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती यात्रा में शामिल हुईं. कार्यक्रम में स्वच्छता का संदेश देते हुए दोनों नेताओं ने झाड़ू लगाई. साथ ही लोगों से देश को प्लास्टिक मुक्त करने के अभियान में शामिल होने की अपील की.
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर भाजपा गांधी संकल्प यात्रा निकाली. राजधानी भोपाल में भाजपा की यह यात्रा मिंटो हाल स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुरु हुई. यात्रा प्रारंभ होने के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया. मिंटो हाल परिसर में भाजपा नेताओं ने भजन भी गाए और महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की.  इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंंह चौहान नेक हा कि महात्मा गांधी भारत के ही नहीं, सबके हैं. दिग्विजय सिंंह के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि मैं दिग्विजय सिंह से अपील करता हूं कि ओछी बातें न करें. दलगत राजनीति से ऊपर उठकर बापू की जयंती को अच्छी तरह मनाने का प्रयास करें. बापू के विचारों को आत्मसात कर बेहतर भारत और बेहतर दुनिया के निर्माण में सहयोग करें. चौहान ने कहा कि  मेरा विश्वास है कि बापू के सत्य, अहिंसा के दिखाए मार्ग पर यह विश्व चले तो चारों ओर खुशहाली, समृद्धि और सफलता के नये मार्ग खुल जाएंगे. उन्होंने कहा कि बापू के सपनों के भारत के निर्माण के लिए हम सबको उनके दिखाए सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलने के साथ स्वच्छता के धर्म का पालन करना होगा.  सबसे प्रेम करना और आदर देना ही बापू के चरणों में सच्ची श्रद्धांजलि होगी. इस अवसर पर चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया. उन्होंने कहा कि  जय जवान जय किसान का नारा देकर भारत में एक नया प्राण फूँक देने वाले सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के पर्याय शास्त्री के देश सेवा के प्रयासों को कभी भुलाया न जा सकेगा.
प्रज्ञा ठाकुर नहीं पहुंची यात्रा में
पद यात्रा में आज सांसद प्रज्ञा ठाकुर नहीं पहुंचीं. पार्टी के जिला अध्यक्ष विकास वीरानी ने कहा कि नवरात्र के चलते पूजन कार्यक्रमों में व्यस्त होने के कारण वे दशहरे के बाद पदयात्रा में शामिल होंगी. इसके पहले पार्टी की ओर से रोज पदयात्रा निकालकर गांधी दर्शन की चर्चा और सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति के लिए काम किया जाएगा.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें