मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब कलियासोत डैम में एक युवक का शव तैरते मिलने की खबर आई. शव खण्डवा जिले के पंधाना विधानसभा क्षेत्र के विधायक के भाई का निकला. इस बात का खुलासा नहीं हुआ कि विधायक के भाई ने डैम में कूदकर अपनी जान क्यों दी.
पुलिस के अनुसार गुरुवार रात चूनाभट्टी थाना पुलिस को एक युवक के डैम में कूदने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही नगर निगम का गोताखोर अमला मौके पर पहुंचा और सर्चिंग शुरू की, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल सका था. शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीम ने डेम में उतरकर सर्चिंग शुरू की. करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद सुबह करीब नौ बजे शव को बरामद कर पानी से बाहर निकाला गया. मृतक की पहचान भाजपा विधायक राम दांगोरे के भाई चंद्रपाल दांगोरे के रुप में हुई है. सर्चिंग के दौरान भाजपा विधायक और उनके समर्थक भी मौजूद थे.
कोलार पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों ने गुरुवार शाम को चूनाभट्टी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और आज सुबह उनका शव बरामद हुआ है. मृतक चंद्रपाल दांगोरे अपने विधायक भाई राम दांगोरे के साथ भोपाल में स्थित एमएलए रेस्ट हाउस में रहता था. बताया जाता है कि गुरुवार देर रात वह अपनी बाइक पर सवार होकर कलियासोत डेम पहुंचा और कूद गया. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मामले का खुलासा होगा. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्राथमिक पड़ताल में यह खुदकुशी का मामला लग रहा है. पुलिस ने मर्ग कायम कर पड़ताल शुरू कर दी है. फिलहाल परिजनों ने सुसाइड करने को लेकर कोई भी बयान पुलिस को नहीं दिया है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें