
झाबुआ उपचुनाव मेंं जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया ने आज राज्य विधानसभा में सादे समारोह में विधायक पद की शपथ ली.
राज्य विधानसभा में आज एक सादे समारोह में झाबुआ उपचुनाव जीतकर आए कांतिलाल भूरिया ने विधायक पद की शपथ ली. भूरिया को विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह का संचालन विधानसभा के प्रमुख सचिव ए.व्ही.सिंह ने किया. इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कई कांग्रेस नेता उपस्थित रहे. भूरिया को विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने विधायक पद की शपथ दिलाई.
उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के झाबुआ विधायक जीएस डामोर ने सांसद चुने जाने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद झाबुआ विधानसभा सीट खाली हो गई थी. हाल ही में 21 अक्तूबर को झाबुआ में उपचुनाव हुआ, जिसमें कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया ने बड़ी जीत हासिल करते हुए भाजपा के प्रत्याशी भानु भूरिया को 27 हजार मतों से हरा दिया था.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें