बुधवार, 16 अक्टूबर 2019

अयोध्या मामले को लेकर मध्यप्रदेश में हाईअलर्ट


अयोध्या मामले को लेकर मध्यप्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया है. पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस अधिक्षकों को सोशल मीडिया की मानिटरिंग करने के निर्देश दिए है. वहीं सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं. इसके अलावा 30 अक्तूबर तक पुलिस कर्मियों के अवकाश पर रोक लगा दी है.
अयोध्या मामले को लेकर मध्यप्रदेश में भी हाई अलर्ट घोषित किया गया है. पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस अधिक्षकों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं, साथ ही सोशल मीडिया पर निगरानी रखने की निर्देश दिए गए हैं. भड़काऊ पोस्ट डालने मानव पर सख्त कार्रवाई के लिए कहा गया है. पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पत्र भेजकर अलर्ट रहने के निर्देश दिए है. इसके अलावा प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों की निगरानी भी बढ़ा दी है, साथ ही पुलिस कर्मियों के अवकाश पर भी रोक लगा दी गई है. 
 दरअसल अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई आज खत्म होने जा रही है. मामले को लेकर प्रदेश में किसी तरह का तनाव का माहौल ना बने, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट ना डाली जाए इसके लिए निगरानी के निर्देश दिए गए हैं, सभी जिलों के एसपी को कहा गया है कि सोशल मीडिया पर नजर रखी जाए और यदि कोई भड़काऊ पोस्ट डालता है तो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. वही साइबर सेल भी सोशल मीडिया पर नजर रख रहा है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें