![]() |
| ज्योतिरादित्य सिंधिया |
मध्यप्रदेश में कर्जमाफी को लेकर एक बार फिर कांग्रेस में घमासान मचने लगा है. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के विधायक भाई लक्ष्मण सिंह द्वारा कर्जमाफी को लेकर उठाए गए सवालोंं के बाद अब पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सरकार पर सीधा हमला बोला है. सिंधिया ने कर्जमाफी को लेकर कहा कि सरकार को जो वादा था वह अब तक पूरा नहीं हुआ है.
![]() |
| कमलनाथ |
लक्ष्मण सिंह ने कहा था राहुल गांधी माफी मांगें
किसान कर्जमाफी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के विधायक भाई लक्ष्मण सिंह भी पार्टी को घेरते नजर आए थे. कुछ दिनों पहले उन्होंने सरकार और संगठन पर निशाना साधा था और कहा था कि किसानों की कर्जमाफी का वादा अभी पूरा नहीं हुआ है, इसके लिए राहुल गांधी को किसानों से माफी मांगनी चाहिए. गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस ने वचन पत्र जारी किया था. उसमें पार्टी द्वारा की गई घोषणाओं को समय पर पूरा करने का वादा किया था. प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने भी बार-बार कहा था कि सरकार बनने के 10 दिन के भीतर किसानों का कर्जमाफ किया जाएगा और यदि ऐसा नहीं किया गया तो मैं मुख्यमंत्री बदल दूंगा. वचनपत्र के मामले में अब मुख्यमंत्री कमलनाथ कहते हैं कि घोषणाएं 5 साल के लिए होती हैं.
![]() |
| शिवराज सिंह |
ज्योतिरादित्य सिंधिया के बयान के बाद भाजपा ने भी कमलनाथ सरकार के खिलाफ किसान कर्जमाफी को लेकर मोर्चा खोला है. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि अब तो हम नहीं, बल्कि आपकों (कमलनाथ) को अपने ही आईना दिखा रहे हैं. शिवराज ने ट्वीट कर कहा कि ‘ शिवराज और न जनता, अब तो आप के ही लोग आपको आईना दिखा रहे हैं और बता रहे हैं कि कर्ज़माफी नहीं हुई कमलनाथ जी. क्या अब भी आपकी सरकार नहीं जागेगी, किसानों की आंखों के आँसू सूख गए लेकिन उनके बैंक खातों में पैसे नहीं आए. लाज-शर्म बची हो तो कर्ज़माफी पर जल्द से जल्द फैसला लीजिए.’
किसानों के कागजों के गट्ठे कांग्रेसियों के घर ले जाएंगे
![]() |
| नरोत्तम मिश्रा |




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें