बुधवार, 9 अक्टूबर 2019

वोट के लिए भावनाओं को भड़काती है भाजपा

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बोला भाजपा पर हमला, संभाली उपचुनाव की कमान

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि वोट के लिए भाजपा लोगों की भावनाओं को भड़कती है और कहती है हिन्दू धर्म को खतरा है. मुद्दों से भटकाने के लिए भाजपा के लिए धर्म की राजनीति का सहारा लेते हैं. उन्होंने कहा कि झाबुआ का विकास भी अब छिंदवाड़ा माडल की तरह होगा.
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज झाबुआ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के पक्ष में झाबुआ जिले के कल्याणपुरा में ली जनसभा में ये बातें कही. मुख्यमंत्री ने आज से उपचुनाव में मोर्चा संभाल लिया है.  मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के लोग मुद्दों से भटकाने के लिए धर्म की राजनीति करती है. मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का काम सिर्फ झूठ बोलना है,  इनका तो मुंह बहुत चलता है. सिर्फ बोलते जाएंगे, गुमराह करते जाएंगे. भावनाएं बहाएंगे और कहेंगे कि हिदू धर्म खतरे में है और आगे कुछ नहीं बताएंगें. यह इनकी ध्यान मोड़ने की राजनीति है. वे सच्चाई से आपका ध्यान मोड़ना चाहते हैं.  मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सबसे कमजोर वर्ग की सोचती है. उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा माडल की तरह अब झाबुआ का विकास होगा.
भाजपा के 15 सालों के शासन को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार थी, तब राज्य सरकार से विभिन्न योजनाओं और विकास के लिए केंद्र से धनराशि ले जाने को कहा जाता था.  मगर तत्कालीन राज्य सरकार धनराशि नहीं लाती थी, जब भाजपा के नेता प्रचार करने आए तो उनसे 15 सालों के विकास का हिसाब जरूर मांगना. उन्होंने कहा कि आठ माह के कार्यकाल में हमने अपनी नीति और नियत का परिचय दिया है.
भाजपा के सौ सदस्यों को कांग्रेस में किया शामिल
झाबुआ जिले के कल्याणपुरा में जनसभा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा को करारा झटका दिया है. उन्होंने यहां पर भाजपा के 100 सदस्यों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई. सभी के गलों में कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर मुख्यमंत्री ने उन्हें कांग्रेस में शामिल किया. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें