गुरुवार, 3 अक्टूबर 2019

भाजपा स्पष्ट करना चाहिए कि क्या पार्टी गोडसे को मानती है देशभक्त



मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज फिर भाजपा पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि भाजपा को ये स्पष्ट करना चाहिए कि क्या पार्टी नाथूराम गोडसे को देशभक्त मानती है.
सिंह ने अपने सिसलसिलेवार ट्वीट में कहा कि भाजपा के नेता 2 अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक पंचायतों में 150 किलोमीटर की पदयात्रा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा को कम से कम महात्मा गांधी की याद तो आई. सिंह ने भाजपा नेताओं को सुझाव दिया कि वे महात्मा गांधी की ओर से उठाए गए प्रमुख सामाजिक परिवर्तन के विषयों की जनता के बीच चर्चा करें और ये स्पष्ट करें कि क्या पार्टी नाथूराम गोडसे को देशभक्त मानती है. इसी क्रम में सिंह ने कहा कि अगर भाजपा नाथूराम गोडसे को देशभक्त मानती है तो गोडसे को महात्मा गांधी का हत्यारा मानने वाले सभी लोगों को भाजपा की इस पदयात्रा का विरोध करना चाहिए.
दिग्विजय को कोई नहीं लेता गंभीरता से
प्र्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंंह चौहान ने दिग्विजय सिंह के   इस तरह ट्वीट के जरिए भाजपा पर हमला बोलने को लेकर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया. उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह का जनता में स्थान बचा नहीं है, इसलिए वह कुछ न कुछ ऊट-पटांग बयान देते रहते हैं, ताकि कम से कम मीडिया में वह दिखाई देते रहें. उनको अब कोई गंभीरता से नहीं लेता है, इसलिए उनके किसी बयान पर टिप्पणी करने की आवश्यकता नहीं है.
पाकिस्तान के प्रवक्ता की तरह बोलते हैं दिग्विजय 
भाजपा नेता और पूर्व मंत्री विश्वास सारंग ने  कहा कि दिग्विजय सिंह द्वारा इंदौर में हिन्दूओं को लेकर दिए बयान को लेकर कहा कि दिग्विजय सिंह पाकिस्तान के प्रवक्ता की तरह बोलते हैं, क्योंकि हिंदुओं, बहुसंख्यकों को कटघरे में खड़ा करना हिंदुस्तान को कटघरे में खड़ा करना बराबर है.  सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह का बयान बहुत आपत्तिजनक है. खासतौर से उस दौरान जब यूएन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने हिंदू, हिंदुस्तान और मुसलमान के लिए उस मंच का इस्तेमाल किया था. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें