2 लाख 77 हजार 599 मतदाता करेंगे अपने मत के अधिकार का उपयोग
भोपाल। 20 अक्तूबर। लोस सेवा
मध्यप्रदेश के झाबुआ विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए कल सोमवार को मतदान होगा. कड़ी सुरक्षा के बीच 356 मतदान केन्द्रों पर 2 लाख 77 हजार 599 मतदाता अपने मत के अधिकार का उपयोग करेंगे. आयोग ने मतदान के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस और कंपनी जवानों की तैनाती की है.
राज्य के झाबुआ विधानसभा क्षेत्र के लिए कल सोमवार 21 अक्तूबर को मतदान होना है. मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. विधानसभा क्षेत्र 1 लाख 39 हजार 330 पुरूष मतदाता, 1 लाख 38 हजार 266 महिला मतदाता एवं 3 तृतीय लिंग मतदाता सहित कुल 2 लाख 77 हजार 599 मतदाता मतदान करेंगे. विधानसभा झाबुआ में कुल 356 मतदान केंद्रो पर 2 हजार से अधिक शासकीय सेवकों द्वारा मतदान संपन्न कराया जाएगा.
डेढ़ घंटे पहले होगा माकपोल
विधानसभा उप चुनाव के लिए 356 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं. इन मतदान केन्द्रो पर सुबह 7 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान होगा. आयोग के निर्देशानुसार डेढ़ घंटे पहले अर्थात प्रात: 5.30 बजे मोकपोल किया जाएगा. मतदान के दिन सेक्टर अधिकारी सहित अन्य अधिकारी सतत मानीटरिंग करेगे, 100 वाहन भ्रमण पर रहेंगे.
क्वीक रिस्पांस टीम की भी तैनाती
झाबुआ उपचुनाव में 3 हजार पुलिसकर्मी और केंद्रीय बलों की 4 कंपनियों की ड्यूटी लगाई गई है. संवेदनशील केंद्रों पर क्विक रिस्पांस टीम भी तैनात होगी. ये टीमें मतदान के बाद 24 अक्तूबर तक स्ट्रांग रूम की सुरक्षा करेंगी. हर मतदान केंद्र पर मोबाइल सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी के रूप में 100 मोबाइल दल मौजूद रहेंगे. ये दल किसी भी तरह की समस्या होने पर पांच मिनट में मौके पर पहुंच जाएंगे.
सीसीटीवी से निगरानी
356 मतदान केंद्रों में से 61 केंद्र संवेदनशील हैं. इन केंद्रों पर वेब कॉस्टिंग और सीसीटीवी की व्यवस्था है, ताकि मतदान केंद्रों की निगरानी हो सके. सभी 356 मतदान केंद्रों पर कुल 700 ईवीएम से वोटिंग कराई जाएगी. 25 प्रतिशत अतिरिक्त मशीनें रिजर्व में रखी गई हैं, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी पर तत्काल दूसरे ईवीएम से मतदान प्रक्रिया जारी रखी जा सके. मतदानकर्मियों की व्यवस्था के लिए ग्राम पंचायत और नगरपालिका अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें