बुधवार, 9 अक्टूबर 2019

तो पूरे भोपाल की सड़कों पर लगवा दूंगा चक्काजाम


राजधानी में भाजपा ने बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर आज फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला. रोशनपुरा चौराहे पर भाजपा द्वारा किए गए प्रदर्शन में एक बार फिर पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह ने आक्रामकता दिखाई और सरकार को चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि अगर एक माह में बिजली बिलों में सुधार नहीं किया गया तो वे भोपाल की सड़कों पर जाम लगा देंगे.
राजधानी में आज भाजपा ने बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर प्रदर्शन किया. रोशनपुरा चौराहे पर किए गए इस प्रदर्शन में पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे. पूर्व भाजपा विधायक का कहना था कि संबल योजना के तहत गरीबों को 200 रुपए  प्रतिमाह के बजाय 1200 से लेकर 2000 रुपए प्रतिमाह तक के बिजली बिल भेज जा रहा हैं. राजधानी के बाणगंगा और इंद्रानगर सहित अन्य इलाकों के लोगों को लेकर आज प्रदर्शन करते हुए कहा कि अगर सरकार बिजली बिलों में एक माह में संशोधन नहीं करेगी तो वे पूरे भोपाल में चक्काजाम करवा देंगे. उन्होंने कहा कि इस दौरान सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन भी किया जाएगा. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की.
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों के बिजली उपभोक्ता इन दिनों बिजली के बिलों को लेकर परेशान बने हुए हैं. जहां एक ओर बिलों में अनाप-शनाप लगने वाली आकलित खपत से परेशान हैं वहीं दूसरी ओर नए टेरिफ के आने से विद्युत बिल 3.40 रुपए की बजाय 4.05 रुपए के हिसाब से बिल आ रहा है. जिससे लोगों पर महंगाई डायन की मार ज्यादा पड़ने लगी है. इस माह अब एक मध्यम वर्गीय परिवार पर 450 से 550 रुपए का अतिरिक्त आर्थिक भार बढ़ेगा.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें