बुधवार, 2 अक्टूबर 2019

हनी ट्रैप मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी में तीसरी बार बदलाव

वी.के.सिंह 
पहले डी श्रीनिवास वर्मा और अब संजीव शमी को हटाया, राजेन्द्र कुमार को सौंपी कमान

पुरषोत्तम शर्मा 
मध्यप्रदेश के चर्चित हनी ट्रैप मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी में सरकार ने तीसरी बार फेरबदल किया है. दो वरिष्ठ अधिकारियों के बीच हुए टकराव के चलते मुख्यमंत्री कमलनाथ की नाराजगी के चलते ऐसा किया गया है. पुलिस महानिदेशक वी.के.सिंह पर हनी ट्रैप मामले को लेकर सवाल उठाने वाले विशेष डीजी पुरषोत्तम शर्मा को भी साइबर क्राइम से हटा दिया है.
हनी ट्रैप मामले में पुलिस महानिदेशक वी.के.सिंह पर सवाल उठाने वाले साइबर सेल के विशेष डीजी पुरषोत्तम शर्मा को मुख्यमंत्री कमलनाथ की नाराजगी के चलते हटा दिया है. साथ ही शैलेंद्र श्रीवास्तव को परिवहन आयुक्त  के पद से हटा कर व्ही. मधु कुमार को परिवहन आयुक्त बनाया है. गौरतलब है कि हनी ट्रैप स्कैंडल में डीजीपी और स्पेशल डीजी में टकराव की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दोनों अधिकारियों को तबल किया था. मामले में दोनों अधिकारियों ने मुख्यमंत्री कमलनाथ के सामने अपनी सफाई भी दी थी. वहीं, मुख्य सचिव एस आर मोहंती भी मुख्यमंत्री निवास पहुंचे थे, मामले में गठित एसआईअी चीफ संजीव शमी को भी मुख्यमंत्री ने तलब किया था. 

उल्लेखनीय है कि राज्य में विशेष डीजी एसटीएफ और साइबर सेल पुरषोत्तम शर्मा ने खुलकर पुलिस महानिदेशक के खिलाफ मोर्चा खोला था. शर्मा ने  जब मोर्चा खोला था, तब एसआईटी का नेतृत्व आईजी सीआईडी डा. डी श्रीनिवास कर रहे थे. इसके बाद  एडीजे रैंक के अधिकारी संजीव शमी को इसका प्रमुख बनाया गया और बाद में इसके सदस्यों को भी बदल दिया गया.  विवाद फिर ज्यादा गहराया तो मंगलवार की देर रात को  सरकार ने आईपीएस राजेंद्र कुमार को एसआईटी प्रमुख बनाया गया है. वहीं, आईपीएस मिलिंद कानस्कर और इंदौर एसपी रूचि वर्धन मिश्रा को एसआईटी का सदस्य बनाया गया है. इसी दौरन  साइबर सेल के गेस्ट हाउस को हनी ट्रैप से लिंक किया गया, जो विवाद का मुख्य कारण भी रहा. 
इन पुलिस अधिकारियों के किए तबादले
राजेन्द्र कुमार, संचालक लोक अभियोजन से  विशेष पुलिस महानिदेशक, सायबर क्राईम, पुलिस मुख्यालय, भोपाल, डा. शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, महानिदेशक, परिवहन आयुक्त ग्वालियर से अध्यक्ष, पुलिस हाऊसिंग कार्पोरेशन, भोपाल, के.एन. तिवारी, विशेष पुलिस महानिदेशक, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ से विशेष पुलिस महानिदेशक, (चयन भर्ती), पुलिस मुख्यालय, भोपाल, पुरषोत्तम शर्मा, विशेष पुलिस महानिदेशक सायबर क्राईम एवं एसटीएफ पुलिस मुख्यालय, भोपाल से संचालक, लोक अभियोजन संचालनालय, भोपाल, पवन कुमार जैन, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (योजना), पुलिस मुख्यालय, भोपाल से  अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त संगठन, म.प्र. भोपाल, कैलाश मकवाना, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, इंटेलीजेंस, पुलिस मुख्यालय, भोपाल से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) पुलिस मुख्यालय, भोपाल,  मिलिन्द कानस्कर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक,  आरएपीटीसी, इंदौर से  अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सायबर क्राईम, पुलिस मुख्यालय, भोपाल,  जी.पी. सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एंटी नक्सल आपरेशन, पुलिस मुख्यालय, भोपाल से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एससीआरबी) पुलिस मुख्यालय, भोपाल,  सुशोभन बैनर्जी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त संगठन, म.प्र. भोपाल से प्रभारी महानिदेशक, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, भोपाल,  डा. एस.डब्ल्यू. नकवी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) पुलिस मुख्यालय, भोपाल से अतिक्ति पुलिस महानिदेशक, इंटेलीजेंस, मुख्यालय, भोपाल, व्ही. मधु कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त संगठन, म.प्र. भोपाल, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, परिवहन आयुक्त, म.प्र. ग्वालियर, राजेश गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, विशेष अभियान, पुलिस मुख्यालय, भोपाल एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सायबर पुलिस मुख्यालय, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, काउंटर इंटेलीजेंस एवं एटीएस, पुलिस मुख्यालय, भोपाल. , आदर्श कटियार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय, भोपाल, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल जोन, भोपाल, संजीव शमी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, काउंटर इंटेलीजेंस एवं एटीएस, पुलिस मुख्यालय, भोपाल से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय, भोपाल एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एन्टी नक्सल आॅपरेशन, पुलिस मुख्यालय, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार, और योगेश देशमुख, पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल जोन, भोपाल से पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) पुलिस मुख्यालय, भोपाल पदस्थ किया है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें