शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2019

सड़कों की खराब हालत के लिए केन्द्र जिम्मेदार


सज्जन सिंह वर्मा 
मध्यप्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने प्रदेश की खराब सड़कों की हालत के लिए केन्द्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी से उन्होंने मुलाकात के बाद भी केन्द्र ने उनकी नहीं सुनी.
वर्मा ने यह बात आज मीडिया से चर्चा करते हुए कही. उन्होंने कहा कि प्रदेश की खराब सड़कों के रिपेयर के लिए 30 नवंबर तक का समय है. उन्होंने कहा कि नेशनल हाइवे हो या फिर कोई भी सड़क हो, लोगों के मन में आता है इसके लिए लोक निर्माण विभाग ही जिम्मेदार है. मध्यप्रदेश में कई नेशनल मार्ग खराब स्थिति में हैं, केन्द्र से हमने सुधार के लिए राशि भी मांगी, मगर अब तक केन्द्र ने राशि नहीं दी. उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी से वे स्वयं मुलाकात कर आए और समस्या बताई, मगर अब तक सुनवाई नहीं हुई है.  उल्टा सेंट्रल रोड फंड का पैसा काट दिया गया है, सड़कों के लिए मांगी गई 1181 करोड़ भी नहीं दिए हैं. वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार 52 आरओबी बनाएगी, 17 बड़े ब्रिज बनाए जाएंगे, 550 नई सड़कें मंजूर की हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश की सड़कें 30 नवंबर तक दुरुस्त कर ली जाएंगी.  
कमलनाथ को बताया अभिमन्यु
लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने अपनी पार्टी के बड़े नेताओं दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया पर नाम लिए बिना हमला बोला. उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ को आधुनिक युग का अभिमन्यु बताया. वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ आधुनिक युग के अभिमन्यु हैं, वे मां के पेट से सीख कर आए हैं कि चक्रव्यूह को कैसे भेदना है. उन्होंने अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का नाम लिए बिना कहा कि ये नेता जब खुद पद पर बैठते हैं, तब स्वयं का काम क्यों नहीं देखते? सिंधिया के किसान कजार्माफी के बयान पर वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ जिस तरह से सज्जन वर्मा के हैं, वैसे ही सिंधियाजी के हैं.  सिंधियाजी, जब सोनियाजी से बात करते हैं, तो कमलनाथजी से क्यों नहीं कर सकते हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें