शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2019

ना दबाएं, ना सस्पेंड करे, सरकार वचन पूरा करे



मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिसकर्मियों को लेकर कांग्रेस सरकार द्वारा दिए वचन को पूरा करने की मांग की है. चौहान ने कहा कि सरकार चुनाव में दिए अपने वचन को पूरा करे, ना किसी को दबाए और ना ही किसी को सस्पेंड करे.
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि भारी मानसिक तनाव में पुलिसकर्मी और उनका  परिवार जी रहे हैं, इसलिए जरूरी है कि कांग्रेस सरकार पुलिस परिवारों को दिए अपने वचन निभाए. इन्हें ना दबाए, ना सस्पेंड करे. जो भी वचन दिए हैं, वह सब पूरे करे. चुनाव के समय अपने वचन पत्र में कांग्रेस ने पुलिस परिवारों के कल्याण के लिए कई वचन दिए थे, लेकिन उनमें से कोई वचन पूरा नहीं हुआ, उल्टे नए मकानों का निर्माण रुक गया. पुलिस की भर्तियां रुक गई.  अवकाश देकर फिर बंद कर दिया. उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए मैंने पुलिस बल में नई भर्ती करके इनकी संख्या बढ़ाई थी. नए और अच्छे मकान बनाकर उनके रहने की व्यवस्था की थी. इसके अलावा कई और कदम उठाए, लेकिन वह भी पर्याप्त नहीं थे. मैं निरंतर प्रयास कर रहा था. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि  पुलिस परिवारों की स्थिति से मैं अवगत हूं, ये बहुत बुरी स्थिति में रहते हैं और पुलिसकर्मी निरंतर तनाव में काम करते हैं. इनकी अनेक समस्याएं हैं। मैंने मुख्यमंत्री रहते हुए मैंने इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास शुरू किए थे.
यहां उल्लेखनीय है कि जबलपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा एक आरक्षक शुभम वाजपेयी द्वारा वाट्स एप पर ग्रुप बनाकर पुलिस में सुधार और पुलिस कर्मियों की मांगों के लिए से उनके विचार मांगे थे. इस पर जबलपुर पुलिस अधीक्षक अमित सिंंह ने आरक्षक को निलंबित कर दिया था. आरक्षक पर की कई निलंबन की कार्रवाई पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी नाराजगी जताई है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें