
अपने भाषणों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव को चुनाव आयोग ने चेतावनी दी है. आयोग ने कहा है कि सार्वजनिक रूप से भाषण देते समय सतर्कता बरतें. चुनाव आयोग ने गोपाल भार्गव के एक बयान को आचार संहिता का उल्लंघन माना.
चुनाव आयोग ने झाबुआ में चुनावी सभा में पाकिस्तान संबंधी बयान देने पर चेतावनी दी है. नेता प्रतिपक्ष के बयान को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग में शिकायत की थी, जिसके बाद चुनाव आयोग ने मामले की जांच के बाद भार्गव को चेतावनी जारी की है. नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ झाबुआ में दिए बयान के मामले में एफआईआर दर्ज करायी गयी थी. भार्गव ने यहां भाजपा प्रत्याशी की नामांकन रैली में कहा था कि ये चुनाव दो दलों के बीच नहीं बल्कि भारत और पाकिस्तान का है
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें