![]() |
| उमाशंकर गुप्ता |
पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार ने अगर भोपाल को दो हिस्सों में तोड़ने का प्रयास किया तो हम किसी भी हद तक जाएंगे, लेकिन भोपाल की आत्मा को तोड़ने नहीं देंगे. गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस सरकार दो नगर निगम बनाकर भोपाल का साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर रही है. गुप्ता ने कहा कि सरकार के इस फैसले के विरोध में पार्टी दावे-आपत्ति लगाएगी, साथ ही जन आंदोलन भी करेगी, इसके साथ ही भाजपा किसी भी हद तक जाएगी.
उल्लेखनीय है कि भोपाल नगर निगम बंटवारे को लेकर सरकार की मुश्किलें भी बढ़ रही है. प्रत्यक्ष प्रणाली से मार्च-अप्रैल में होने वाले नगर निगम चुनाव से पहले भोपाल शहर को दो हिस्सों में ( भोपाल और कोलार नगर निगम ) बांटा जा रहा है. हालांकि दो नगर निगम बनाए जाने को लेकर भाजपा ने पहले ही सड़क पर कमलनाथ सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है. अब सरकार के लिए इन सभी चुनौतियों से निपटना मुश्किल साबित हो सकती है. चुनौतियों के बीच गुुरुवार को भोपाल कलेक्टर तरुण पिथौड़े ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दावे-आपत्तियां बुलाना शुरु कर दिया है. विरोध में आपत्तियां लगाने का सिलसिला भी शुरु हो गया है. वहीं भाजपा का विरोध में तेज होता जा रहा है. शहर के व्यापारियों ने भी सरकार के इस फैसले का विरोध किया है. वहीं, महापौर आलोक शर्मा ने कहा है कि वे स्वयं हम शहर के एक-एक घर पर जाकर इस निगम को दो भागों में बांटने के फैसले का विरोध करेंगे.
फूट डालो और शासन करो की साजिश
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब देश में चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद जैसे बड़े महानगरों में एक ही नगर निगम है, फिर भोपाल नगर निगम का बंटवारा करने की क्या जरूरत है? उन्होंने कहा कि जैसे लॉर्ड कर्जन ने बंगाल को हिन्दू-मुस्लिम जनसंख्या के आधार पर बांट दिया था, ऐसी ही मानसिकता कांग्रेस की है, जो राजा भोज की नगरी के दो टुकड़े करने की साजिश रच रही है. भोपाल नगर निगम को बांटना 'फूट डालो और शासन करो' की साजिश है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें