भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज फिर सरकार पर हमला बोला है। उन्हांने कहा कि मुख्यमंत्री वायदों का कारोबार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश की जनता 18 साल के झूठ का हिसाब लेगी। उन्होंने सरकार से पांच सवाल भी पूछे हैं।
प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बयानों और एक-दूसरे पर किए जाने वाले हमलों का दौर तेज हो चला है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रतिदिन किसी न किसी मुद्दे को लेकर सरकार को घेरते नजर आ रहे हैं। आज फिर उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आजकल वायदा कारोबार में लगे हुए हैं। इस बात को मध्य प्रदेश की जनता सबसे बेहतर ढंग से समझती है। वह किसानों की भलाई का दिखावा कर रहे हैं, नौजवानों के भविष्य की बात कर रहे हैं और महिलाओं के कल्याण का स्वांग कर रहे हैं।, लेकिन जनता पूछ रही है कि आप इतने सच्चे थे तो शिवराज जी, कांग्रेस सरकार में शुरू हुई किसानों की कर्ज माफी आपने क्यों बंद कर दी? मध्य प्रदेश के लाखों किसानों को डिफाल्टर क्यों बना दिया?, लाखों छात्र और अभ्यर्थी क्यों हर रोज अपनी मांगों के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं?, अगर आप महिलाओं के लिए इतनी बातें करते हैं तो आखिर क्यों बुजुर्ग और विधवा महिलाओं को कई महीने से पेंशन नहीं मिली है? , आप महिला कल्याण के इतने हितैषी हैं तो अरहर की दाल 180 रुपए किलो से ऊपर क्यों कर दी? पूर्व मुख्मयंत्री ने कहा कि शिवराज जी मध्य प्रदेश की जनता आपके 18 साल के झूठों का एक-एक कर हिसाब लेने वाली है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें