सोमवार, 11 सितंबर 2023

भाजपा प्रत्याशियों दूसरी सूची के लिए दिल्ली में बैठक

मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे दिल्ली

भोपाल। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा तैयारियों में जुट गई है। आज सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। जानकारी के अनुसार दिल्ली में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वीडी शर्मा केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठकर विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की दूसरी सूची पर चर्चा करेंगे। भाजपा द्वारा प्रत्याशियों की दूसरी सूची जल्द जारी हो सकती है इसमें 60 से अधिक प्रत्याशियों के नाम होने की संभावना है।
भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची अगस्त माह में ही जारी कर दी है। पहली सूची में 39 नेताओं के नाम शामिल थे। अन्य सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर लंबे समय से चर्चा और मंथन किया जा रहा था। उम्मीद जताई जा रही है कि, दूसरी सूची भी भाजपा अब जल्द जारी कर देगी। केंद्रीय नेतृत्व के साथ होने वाली इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ बैठकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करेंगे। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगामी मध्यप्रदेश दौरे की तैयारियों पर भी चर्चा की जा सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें