गुरुवार, 7 सितंबर 2023

कांग्रेस में नियुक्ति, गोलू को कार्यवाहक अध्यक्ष, अमन को प्रदेश महामंत्री बनाया


भोपाल। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में इंदौर में नियुक्ति की है। इसके तहत गोलू अग्निहोत्री को कार्यवाहक अध्यक्ष और अमन प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। 

विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस जमावट में जुटी है। इसके चलते कांग्रेस ने इंदौर युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और इंदौर क्रमांक पांच सीट से उम्मीदवारी के दावेदार अमन बजाज को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। वहीं कांग्रेस नेता गोलू अग्निहोत्री को इंदौर ष्शहर कांग्रेस का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आज इन नियुक्ति के पत्र जारी कर दिए गए हैं। 

गौरतलब है कि कांग्रेस ने इसके पहले जुलाई माह में सुरजीत चढ्डा को इंदौर ष्शहर अध्यक्ष की कमान सौंपी थी। इसके बाद से ही यहां पर चार कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए कांग्रेस पर दबाव बनाया जा रहा था, लेकिन कमलनाथ समर्थक यहां पर केवल एक कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए दबाव बनाए हुए थे। इसके चलते दो माह से कार्यवाहक अध्यक्ष की नियुक्ति टल रही थी। मगर अब चुनाव के पहले कमलनाथ समर्थकों की चली और कांग्रेस ने यहां पर गोलू अग्निहोत्री को ष्शहर कांग्रेस का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। वहीं विवाद को रोकने के लिए अमन बजाज को प्रदेश महामंत्री बनाया गया। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें