भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने महंगाई को लेकर प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के राज में आज आम आदमी दाल-भात भी नहीं खा पा रहा है। दाल की कीमतें आसमान छू रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट कर बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार को घेरा ळै। उन्होंने कहा कि शिवराज जी अब आपके राज में मध्य प्रदेश में आम आदमी दाल-भात भी नहीं खा सकता। पिछले 9 महीने में दाल की कीमतें 35 प्रतिशत और चावल की कीमतें 12 प्रतिशत महंगी हो गई हैं। खुदरा बाजार में तुवर की दाल की क़ीमत आसमान छू रही है। बाकी दालों का भी यही हाल है। अभी ज्यादा दिन नहीं हुए जब मध्य प्रदेश की जनता सब्जियों की महंगाई से परेशान थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ना आपसे कानून व्यवस्था संभलती है, ना प्रशासन और न अर्थव्यवस्था, अब तो आपसे गरीब की थाली भी नहीं संभल रही है।आपने प्रदेश को महंगाई की भट्टी में झोंक दिया है, लेकिन मजाल कि जनता की समस्याओं पर आपके मुंह से एक शब्द भी निकले।
महंगाई से मचा हाहाकार
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार में महंगाई चरम पर है। दाल की कीमतें नौ माह में 35 फीसदी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि लूट, घोटालों, भ्रष्टाचार और अत्याचार से भरी भाजपा सरकार में एक तरफ-बिजली, पानी और सिंचाई के अभाव में खेती-किसानी पर भयानक मार है, तो दूसरी तरफ- खाने की चीज़ों के लगातार बढ़ते दाम से महंगाई का हाहाकार मचा हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें