भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के चुनाव लड़ने का दावा करने से भाजपा की चिंता प्रदेश में बढ़ सकती है। उमा भारती ने आज फिर मुखर होकर कहा कि वे राजनीति करती रहेंगी और चुनाव भी लड़ेंगी।
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती आज सागर में थी। वे यहां वीरांगना रानी अवंतीबाई की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंची थी। यहां पर उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साफ कर दिया कि वे अगला चुनाव लड़ेंगी। उमा भारती ने कहा कि वो अगला चुनाव लड़ेंगी और राजनीति करती रहेंगी। प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीनों का समय बचा है ऐसे में उमा भारती के इस बयान के कई राजनीतिक मायके निकाले जा रहे हैं। चुनाव लड़ने की घोशणा करने के साथ ही उमा भारती ने कहा कि मैं 75 की हो जाऊं या 85 की, मैं राजनीति करूंगी। मुझे राजनीति बहुत अच्छी लगती है। राजनीति उन्होंने बुरी की है जो राजनीति को सुख-सुविधाओं का साधन मानते हैं। आज अगर मैं राजनीति में ना होती तो ऐसे बहुत से काम है जो नहीं हो पाते, जैसे केन बेतवा परियोजना, सिंगरौली-ललितपुर रेल लाइन। इसलिए मेरा तो जीवन धन्य हो गया। राजनीति को मैंने भगवत प्राप्ति का साधन समझा है, इसलिए राजनीति में कभी नहीं छोडूंगी।
उमा के इस बयान से भाजपा की चिंता बढ़ सकती है। हाल ही में वे कुछ दिन पहले यह बयान भी दे चुकी हैं कि विधानसभा का नहीं बल्कि लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी। 6 सितंबर को उन्होंने ट्वीट कर ये साफ कहा था कि मैं मध्य प्रदेश के 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रचार भले ही करूं किंतु प्रदेश विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ने वाली। आप इस अनुमान को खारिज कर दीजिए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें