रविवार, 10 सितंबर 2023

दिल्ली में हुआ जी 20, मध्य प्रदेश में चल रहा जी 18

कमलनाथ ने सरकार पर बोला हमला

भोपाल। कांग्रेस ने जी 20 के बहाने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जी 20 दिल्ली में हुआ, लेकिन प्रदेश में जी 18 चल रहा है।  

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा कि दिल्ली में जी 20 सम्मेलन हुआ, पर, मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार के राज में जी 18 चल रहा है, एमपी में भाजपा के कुशासन के साल तो पूरे हो गए हैं 18 और राज तो घोटालों (जी) का ही चल रहा है। 225 महीने की सरकार में 225 से ज्यादा तो महा घोटाले हो गए हैं, और छोटे घोटालों की तो गिनती नहीं हैं। शिवराज सरकार का 18 जी घोटालों (जी) से भरपूर 18 साल। 

कांग्रेस विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय के भाई लक्ष्मण सिंह ने भी जी-20 सम्मेलन को ट्वीट किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि जी 20 का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन भारत में “वासुदेव कुटुम्बकम”की भावना से संपन्न होना गौरव की बात है। इसके साथ-साथ हमारे अपने देश में भी “वासुदेव कुटुंबकम”की भावना बनी रहे,”जाति, धर्म में देश न विभाजित हो, यह सुनिश्चित करना भी आवश्यक है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें