गुरुवार, 14 सितंबर 2023

कांग्रेस के प्रत्याशी तय, सूची बाद में होगी जारी

नेता प्रतिपक्ष ने कहा भाजपा के पास है भ्रष्टाचार का पैसा 


भोपाल।  नेता प्रतिपक्ष डा गोविंद सिंह ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी तय है, सूची तैयार है, मगर सूची आचार संहिता लगने के बाद ही जारी की जाएगी। भाजपा के पास भ्रष्टाचार का पैसा है, इसलिए प्रत्याशियों को करोड़ों रूपए दे दिए हैं, क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने के लिए। 

नेता प्रतिपक्ष डा गोविंद सिंह ने कहा कि कांग्रेस अभी प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं करेगी। कांग्रेस की सूची आचार संहिता लगने के बाद ही जारी होगी। उन्होंने बताया कि प्रत्याषियों के नाम तय है, सूची भी तैयार है, मगर अभी कांग्रेस सूची जारी नहीं करेगी। हर सीट पर हमारा कार्यकर्ता सक्रिय है और कार्य कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने घोषित प्रत्याशियोंको करोड़ों रूपए दे दिए हैं। भाजपा का यह पैसा भ्रष्टाचार का पैसा है।   नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि चुनाव के पहले जनता को लालच देना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एक तरफ रेवड़ियां बांटने के विरोधी होने का दावा करते हैं, वहीं उनके मुख्यमंत्री प्रदेष में प्रतिदिन रेवड़ियां बांट रहे हैं। उन्हें इसे रोकना चाहिए।

धर्म के आधार पर वोट नहीं मांगा जा सकता

स्वामी रामभद्राचार्य जी के बयान पर गोविंद सिंह ने कहा कि ‘जाकी रही भावना जैसी’ भगवान ने जिसको जैसी बुद्धि दी है, वह वैसा बोलेगा। चुनाव राजनीतिक दलों के बीच होता है या धर्म के बीच होता है ? नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि संविधान में साफ लिखा है धर्म के आधार पर वोट नहीं मांगा जा सकता। आचार संहिता में धर्म के आधार पर वोट मांगने पर कार्रवाई होती है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें