कमलनाथ ने कहा स्थानीय नेताओं की राय पर मिलेगा टिकट
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज फिर एक बार दोहराया कि कांग्रेस में उम्मीदवार सर्वे के आधार पर ही तय होंगे। पैराशूट वाला कोई नहीं है। स्थानीय नेताओं की राय के बाद ही दूसरे दलों के नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने यह बात आज अशोकनगर में मीडिया से चर्चा करते हुए कही। वे आज अशोकनगर प्रवास पर थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की उम्मीदवारी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि कोई पैराशूट नहीं होगा, जो दूसरी पार्टियों से कांग्रेस में आ रहे हैं, जब तक स्थानीय संगठन उन्हें स्वीकार नहीं करता है, तब तक कोई भी नहीं आता है। अभी जिन्होंने पार्टी की सदस्यता ली है, उनके साथ मंच पर हमारा स्थानीय संगठन भी बैठा था। स्थानीय संगठन को सबसे पहले उन्हें स्वीकार करना है। टिकट कोई पैराशूट से नहीं मिलेगा। टिकट के लिए हमने सर्वे कराया है। अभी कांग्रेस कमेटी ने सर्वे कराया है, उसी हिसाब से टिकट दिए जाएंगे।
भाजपा तय करेगी सिंधिया का भविष्य
भाजपा में गए ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अब सिंधिया भारतीय जनता पार्टी में हैं और वही उनका भविष्य तय करेगी। उन्होंने अपना भविष्य तय कर लिया, अब भाजपा में चले गए तो अब भाजपा ही उनका भविष्य तय करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लगातार की जा रही घोषणाओं को लेकर कमलनाथ से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि पिछले चार-पांच माह से शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा करना शुरू किया है तो घोषणा की मशीन डबल स्पीड पर चल रही है। इनकी झूठ की मशीन भी डबल स्पीड से चल रही है।
जिनसे हारा उनसे जाकर मिल जाए वो योद्धा नहीं
अशोकनगर में सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि ‘हमें इस बात की खुशी है कि माधवराव सिंधिया जी के देहांत के बाद उनके चिरंजीवी ज्योतिरादित्य सिंधिया पार्टी में आए। नौजवान थे, आज भी नौजवान हैं। मुझसे जब ग्वालियर में उनके बारे में पूछा गया तो मैंने कहा कि हीरा है तराशा जाएगा, चमकेगा. हमने उनको चमकाया भी, लेकिन चमकने के बाद वो रघुवीर सिंह यादव के बेटे से चुनाव क्या हार गए उससे उनका बिलकुल मन बैठ गया। हमने कहा कि दिग्विजय सिंह भी चुनाव हार गए थे क्या हुआ। योद्धा होता है जो हार कर भी फिर लड़ाई चालू कर दे, वो क्या योद्धा होता है जो जिनसे हारा उन्हीं से जाकर मिल जाए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें