दूसरे दिन प्रधानमंत्री मोदी का होगा ग्वालियर दौरा
भोपाल। भाजपा के घोशित 79 प्रत्याशियों के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री अमित ष्शाह पहली बार 1 अक्टूबर को राजधानी भोपाल आएंगे। उनके आने के पहले सभी बड़े नेताओं को इसकी जानकारी दे दी गई है। साथ ही कहा है ि कवे इस दिन भोपाल में ही रहें। ष्शाह नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर बात करेंगे।
प््रदेश में इस बार विधानसभा चुनाव की सीधी कमान केन्द्रीय गृह मंत्री अमित ष्शाह के हाथों में है। वे लगातार भोपाल दौरे कर रहे हैं। अब उनकी दौरा 1 अक्टूबर को फिर तय हुआ है। बताया जा रहा है ि कवे इस बार मात्र तीन घंटे रूकेंगे और नेताओं के साथ चुनाव को लेकर बातचीत करेंगे। ष्शाह बैठक में हर सीट को लेकर चर्चा करेंगे, खासकर अब तक घोशित किए गए 79 प्रत्याशियों के विधानसभा क्षेत्रों को लेकर वे चर्चा करेंगे और फीडबैक लेंगे। रूठे नेताओं को लेकर भी बैठक में चर्चा कर सकते हैं। वैसे उन्होंने प्रदेश के नेताओं को यह जिम्मेदारी पहले ही दे रखी है। मगर जिस तरह से दूसरी सूची घोशित करने के बाद फिर नाराजगी सामने आई है, उसको लेकर वे नेताओं को सक्रियता दिखाते हुए नाराज नेताओं को साधने की बात कह सकते हैं। आचार संहिता लगने के पहले हो रहे शाह के इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
एक दिन बार ग्वालियर आएंगे मोदी
शाह के भोपाल दौरे के दूसरे दिन 2 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ग्वालियर दौरा प्रस्तावित है। ग्वालियर में पीएम स्मार्ट सिटी के प्रवेश द्वार, थीम रोड, इंटक मैदान की चौपाटी और जिला अस्पताल समेत कई नए कार्यों का शुभारंभ कर सकते हैं। कार्यक्रम के मद्देनजर ग्वालियर के मेला मैदान में भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री शिरकत करेंगे। वहीं कहा जा रहा है कि इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी लाड़ली बहना योजना की पांचवीं किश्त भी महिलाओं के खाते में डाल सकते हैं।
नारी शक्ति को केन्द्रीत कर होंगे सम्मेलन
भाजपा ने अब ओबीसी, अजा, अजजा वर्ग की महिलाओं पर फोकस करते हुए सम्मेलन करने की तैयारी है। विजय और विकास संकल्प के साथ नारी शक्ति थीम पर सम्मेलन होंगे। सम्मेलन की शुरुआत ग्वालियर चंबल संभाग से होगी। वहीं रीवा, सागर, शहडोल, जबलपुर में भी सम्मेलन किया जाएगा जिसकी तैयारी शुरू हो चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें