शुक्रवार, 15 सितंबर 2023

लाड़ली बहनों को 450 रूपए में मिलेगा गैस सिलेंडर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने योजना के आवेदन पोर्टल का किया शुभारंभ

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज लाड़ली बहनों और उज्जवला योजना के हितग्राहियों को 450 रूपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने की घोशणा के अनुरूप इस योजना के पोर्टल का ष्शुभारंभ किया। इस पोर्टल पर लाड़ली बहनें और उज्जवला योजना की हितग्राही आवेदन कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बारिश के चलते आज टीकमगढ़ में आयोजित इस योजना के कार्यक्रम में ष्शामिल होने का अपना पहले से तय कार्यक्रम निरस्त किया। इसके बाद औंकारेश्वर से ही योजना के पोर्टल का वर्चुअली ष्शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने टीकमगढ़ में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का भी शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मैंने लाड़ली बहनों से रक्षाबंधन के अवसर पर वादा किया था कि रसोई गैस सिलेंडर उन्हें 450 रुपये में मिलेगा। आज हम वो वादा पूरा कर रहे हैं और तय कर रहे हैं कि लाड़ली बहनों और उज्जवला योजना की हितग्राही बहनों को हर महीने सिलेंडर 450 रुपये में ही मिलेगा। हम जो कहते हैं, वो करते हैं। हमने कहा था कि लाड़ली बहनाओं को 1 हजार से बढ़ाकर 1250 रुपये देंगे, वो वादा भी हमने पूरा किया है। आगे इस राशि को बढ़ाकर 3 हजार करेंगे। बहनों की जिंदगी में खुशियां बनी रहें इसके लिए भाजपा सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। हम सरकार नहीं, परिवार चला रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना का लाभ लेने के लिए बहनों को सिर्फ आवेदन करना होगा। मेरी बहनों, लाड़ली बहना योजना की तरह आपके गांव व शहरों के वार्डों में गैस सिलेंडर के लिए रजिस्ट्रेशन होगा, मेरी बहनों और भाइयों, हम जो कहते हैं, वो करते हैं। हमने कहा था कि लाड़ली बहनों को पहले एक हजार देंगे और बाद में बढ़ाकर 1250 करेंगे। अब अक्टूबर के महीने से लाड़ली बहनों को 1250 मिलेंगे साथ ही कहा कि, अपने टीकमगढ़ में लगभग 268 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज बनेगा। इस सौगात के लिए सभी को बधाई व शुभकामनाएं।

ओंकारेश्वर में धार्मिक अनुष्ठान का किया शुभारंभ, प्रतिमा का अनावरण 18 को
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज एकात्म धाम, ओंकारेश्वर में आदिगुरु शकराचार्य जी की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम के लिए वैदिक रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना की और संतों के साथ यज्ञ शाला में आहुति अर्पित कर विशेष धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री 18 सितंबर को ओंकारेश्वर में 108 फीट ऊंची आदि गुरु शंकराचार्य जी की बहु धातु की प्रतिमा का अनवारण करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज को यही ज्ञान प्राप्त हुआ था यही उन्हें गुरु मिले। भारत का मूल संदेश है कि सब में एक ही चेतना है, दो कहीं है ही नहीं, इसलिए हम एक हैं, यह एकात्मता का संदेश पूरे जगत को यहां से जाएगा। अद्वैत वेदांत ही है जो दुनिया को संघर्षों से बचा सकता है और शांति, स्नेह, प्रेम, आत्मीयता का संदेश दे सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें