भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनाएंगे। विधानसभा चुनाव जीतकर लोकसभा चुनाव में सभी 29 सीटें जीतेंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गले में 29 कमलों की माला पहनाएंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करते हुए यह बातें कही। उन्होंने कहा कि हमने मध्यप्रदेश में कांग्रेस के बीमारू राज्य के कलंक को खत्म किया। प्रदेश में एक करोड़ 36 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर आए, यह मोदी जी के कारण ही संभव हुआ। 19 महीने की कमलनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आवास योजना और नल जल योजना शुरू नहीं की। साथ ही हमारे द्वारा चलाई गई योजनाएं बंद कर दी थी। कांग्रेस ने प्रदेश को तबाह और बर्बाद करने का पाप किया, अब प्रदेश तरक्की की राह पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मध्य प्रदेश नंबर वन राज्य बनेगा, भाजपा फिर दो तिहाई बहुमत से मध्य प्रदेश में सरकार बनाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2024 में 29 में से 29 लोकसभा जीतकर मोदी जी को तोहफा देंगे। हम 29 कमलों की माला पहनाएंगे।
हर कार्यकर्ता का अभिमान है मोदी
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने कहा कि आज मध्यप्रदेश गौरवान्वित है। दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता आज कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होने भोपाल आए है। प्रधानमंत्री मोदी हर भाजपा कार्यकर्ता का अभिमान है। मध्य प्रदेश कार्यकर्ताओं की भूमि है। लाखों हितग्राहियों की भूमि है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 64 हजार बूथ कार्यकर्ताओं ने आपने जो कहा था वो कर दिखाया। प्रधानमंत्री आपकी योजनाओं से मध्यप्रदेश में हर वर्ग का विकास हुआ है। विकास के लिए आपने जो काम किया है, उसके लिए हम सब आपका आभार व्यक्त करते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें