भोपाल। मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने एक बार फिर बगावती तेवर दिखाएं हैं। उन्होंने कहा कि विंध्य विकास पार्टी विंध्य हीं नहीं, बल्कि प्रदेश की सभी 230 सीटों पर प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेगी। इस पार्टी का सिंबल रहेगा किसान।
मैहर को जिला बनाने और पृथक विंध्य की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्श कर रहे भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने एक बार फिर बगावती तेवर दिखाएं हैं। आज उनका नाराजगी भरा बयान फिर सामने आया है। त्रिपाठी ने कहा कि मैहर जिला बनाने की मांग हुई पूरी, अब विंध्य की बारी है। त्रिपाठी ने कहा कि विंध्य जनता पार्टी केवल विंध्य संभाग नहीं बल्कि पूरे मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ेगी। पार्टी का चुनाव चिन्ह किसान रहेगा। हमारा दल वोट कटवा पार्टी नहीं बनेगा, ये चुनाव के परिणाम बताएंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अगर विंध्य प्रदेश का समर्थन कर दे तो मेरा दल चुनाव नहीं लड़ेगा।
जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल न होने को लेकर त्रिपाठी का कहना है कि भाजपा प्रदेश के किसी भी पुराने नेता को नहीं पूछ रही है। प्रदेश के पुराने सभी वरिष्ठ नेता, पूर्व सीएम उमा भारती, प्रभात झा, जयभान सिंह पवैया, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन सबको पार्टी भूल गई है। अब पार्टी में वे मूल्य नहीं रहे हैं, जो कभी अटल बिहारी वाजपेयी के दौर में हुआ करते थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें