भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने अनूपपुर जिले में एक आदिवासी युवक के शव के पास भाजपा नेता के दूसरे आदिवासी व्यक्ति को चप्पल से पीटने के वायरल हुए वीडियो को लेकर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा अत्याचार पार्टी बनते जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर आप आदिवासियों पर अत्याचार रोक नहीं सकते हैं तो आपको इस्तीफा दे देना चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान जी आप यह वीभत्स वीडियो देखकर अनदेखा नहीं कर सकते। अनूपपुर जिले में एक आदिवासी व्यक्ति के शव के बगल में भाजा का नेता दूसरे आदिवासी व्यक्ति को चप्पल से पीट रहा है। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी, आदिवासी अत्याचार पार्टी बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि आखिर आप चाहते क्या हैं? जब आप आदिवासियों पर अत्याचार रोक नहीं सकते तो कम से कम मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दीजिए। पांव धोने के पाखंड से आपकी क्रूर सत्ता का प्रायश्चित नहीं हो सकता। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हर बार आदिवासी पर अत्याचार करने वाला व्यक्ति या तो भाजपा का नेता होता है या उससे जुड़ा हुआ कोई व्यक्ति। शिवराज जी अब आप विदा हो जाइए ताकि मध्य प्रदेश को इस क्रूरता से मुक्ति मिले।
कमलनाथ बोले क्या आपने भाजपा के कार्यकर्ताओं को आदिवासियों पर अत्याचार करने का लाइसेंस दे दिया है? कभी नेमावर में एक आदिवासी बेटी और परिवार के पांच सदस्यों को जिंदा गाड़ दिया जाता है। कभी नीमच में आदिवासी युवक को वाहन से बांधकर घसीटा जाता है कि उसकी मृत्यु हो जाए। कभी सीधी में आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब की जाती है। और हर बार आदिवासी पर अत्याचार करने वाला व्यक्ति या तो भाजपा का नेता होता है या उससे जुड़ा हुआ कोई व्यक्ति। शिवराज जी अब आप विदा हो जाइए ताकि मध्य प्रदेश को इस क्रूरता से मुक्ति मिले।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें