भोपाल। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि भाजपा ने आदिवासियों को कुछ नहीं दिया, बल्कि उनसे छीना है। जब तक आप अपने अधिकारी की लड़ाई नहीं लड़ेगे, आप वहीं रह जाएंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने यह बात आज राजधानी भोपाल के मानस भवन में मध्य प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने अमर शहीद आदिवासी जननायक राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आप सब अलग-अलग गांव और जिले से है, लेकिन एक बात समान है कि आपका डीएनए कांग्रेस का डीएनए है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश आदिवासी भाईयों का है। बाकी सब बाद में आए। आज दुःख की बात है कि आदिवासियों को अपने हक के लिए लड़ना पड़ रहा है। आपने सबकुछ सीखा, लेकिन मुंह चलाना नहीं सीखा। यह आपकी बहुत बड़ी कमी रही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश आदिवासी अत्याचार में नंबर वन पर है, यह हमें शर्मिंदा करता है। कमलनाथ ने कहा कि भाजपा ने 18 साल में आदिवासियों को देने की जगह उल्टा छीना है। पैसा नियम को लेकर भर्ती में घोटाला किया। आदिवासी दिवस जो हमने शुरू किया, उसको बंद किया। अब नई शुरुआत करनी है। आप छाती ठोक कर अपनी मांग करिए। मुझे सबसे ज्यादा उम्मीद आदिवासियों से है। आप कांग्रेस और मेरा साथ नहीं सच्चाई का साथ दे। आदिवासियों ने ठान लिया तो कोई बदलाव से नहीं रोक सकता। आपने साथ दिया तो मध्य प्रदेश की विधानसभा में कांग्रेस का झंडा लहराएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें