प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ नेकहा कि मध्यप्रदेश में 18 साल की भाजपाई सरकार और उसके मुखिया शिवराज जी का “पोल खोल रिपोर्ट कार्ड“ नीति आयोग ने दिया। भाजपा सरकार के तथाकथित और स्वदृघोषित विकास के अमृतकाल में मध्यप्रदेश का नाम देश के सर्वाधिक गरीबों वाले टॉप 5 राज्यों में भी शामिल है। भ्रष्टाचार के “रेट कार्ड“ से चल रही भाजपाई शिवराज सरकार का “चौपट रिपोर्ट कार्ड“ जनता जनार्दन के सामने फिर आ गया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता चौपट भाजपा सरकार को 2018 की तरह गाजे बाजे से फिर इस बार विदा करने को तत्पर है और खुशहाली वाली कांग्रेस सरकार के पक्ष में एक तरफा बहुमत देकर सौदागर भाजपा और सौदागर नेताओं को 2020 के सत्ता हथियाने के छल कपट का करारा जवाब देगी।
गौरतलब है कि भाजपा ने पिछले दिनों रिपोर्ट कार्ड जारी कर प्रदेश की बदलती तस्वीर का ब्यौरा दिया था। उसी को लेकर कमलनाथ ने तंज कसा है। इसके लिए उन्होंने नीति आयोग की रिपोर्ट का सहारा लिया है। गरीबों को लेकर नीति आयोग ने जो रिपोर्ट जारी की है, उसके मुताबिक इस मामले में मध्य प्रदेश पहले पांच राज्यों में है, जहां सबसे ज्यादा गरीब हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें