कमलनाथ ने कहा कर्ज के कुचक्र में फंस रहा किसान
भोपाल। किसानों की सोयाबीन फसन नुकसान होने के बाद प्रदेश के कई स्थानों पर किसानों द्वारा किए गए प्रदर्शन को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सर्वे के खेल के पीछे सरकार किसानों को दिए जाने वाले मुआवजे से मुंह मोड़ रही है। उन्होंने कहा कि किसान अब कर्ज के कुचक्र में फंसता जा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश में सोयाबीन के किसानों को अपनी बर्बाद फसल के मुआवजे के लिए..“अर्धनग्न“ होकर सड़कों पर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। किसानों के पास न तो खाद और बीज के लिए लिया, कर्ज चुकाने के पैसे हैं..न ही अगली फसल लगाने के पैसे हैं। उन्होंने कहा कि सर्वे के खेल के पीछे, मुआवजे से मुंह मोड़कर शिवराज सरकार। कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश के किसानों को डिफाल्टर बनाकर, “कर्ज के कुचक्र“ में फांसती जा रही है। 40 हजार प्रति हेक्टेयर मुआवजा देने की बात कहने वाले मुख्यमंत्री शिवराज, चुनाव देख बस “झूठ का पाठ“ पढ़ने में लगे हैं।
बेटियों की सुरक्षा केवल विज्ञापन और भाषण में
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने उज्जैन में नाबालिक के साथ हुई बलात्कार की घटना को लेकर कहा कि मध्यप्रदेश बेटियों के लिये सबसे असुरक्षित प्रदेश बनता जा रहा है। इस सरकार के लिये बेटियों की सुरक्षा केवल विज्ञापन और भाषण का विषय है। उन्होंने कहा कि 12 साल की बेटी के साथ जिस तरह का दुष्कृत्य हुआ और फिर बेहोश होकर सड़क पर गिर गई, उससे मानवता शर्मसार हो जाती है। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए और ’पीड़िता को समुचित उपचार के साथ ही एक करोड रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें